बिहार से दिल्‍ली जा रही बस : कुशीनगर में ट्रक से भिड़ी बस, एक यात्री की मौत- 15 घायल

admin
By admin
3 Min Read

[object Promise]

गोरखपुर, कुशीनगर जिले के कसया थाने के प्रेमवलिया गांव के समीप मंगलवार की सुबह एनएच 28 फोरलेन हाइवे पर खड़े ट्रक में यात्रियों से भरी डबल टेकर बस की भिड़ंत में एक यात्री की मौत हो गई। चालक के दोनों पैर कट गए। 15 अन्य यात्री भी घायल हो गए। बस बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही थी।

[object Promise]
बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही यात्रियों से भरी डबल टेकर बस कुशीनगर में फोरलेन पर खड़े ट्रक में से भिड़ गई। दुर्घटना में एक यात्री की मौत हो गई। 15 अन्य यात्री भी घायल हो गए हैं।

घने कोहरे के कारण हुई दुर्घटना

घने कोहरे के कारण हुई दुर्घटना के बाद बस में पीछे से एक अन्य ट्रक के ठोकर मारने से बस चालक केबिन में बुरी तरह फस गया। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आस-पास के लोगों ने यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को पुलिस की सहायता से अस्पताल भेजवाया।

घंटों रही अफरा-तफरी

कड़ाके की पड़ रही ठंड के बीच लोग अभी घरों में दुबके थे कि हाईवे पर वाहनों के टक्कर की तेज आवाज हुई। कुछ ही देर बाद यात्रियों की चीख-पुकार से वातावरण गूंज उठा। लोग मौके पर पहुंचे तो डबल डेकर बस हाईवे पर खड़े ट्रक में भिड़ी थी। उसके पीछे एक और ट्रक ने ठोकर मारी थी। यात्री कुछ बस में फंसे थे तो कुछ बाहर रो-चिल्ला रहे थे। दुर्घटना के कारण फोरलेन जाम हो गया था। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज कर दुर्घटनाग्रस्त वाहन मार्ग से हटा कर आवागमन बहाल कराया। बस में लगभग 80 यात्री सवार थे। इस भीषण दुर्घटना में 40 वर्षीय उपेंद्र दास निवासी बलिया मंसूर चौक बेगूसराय की मौत हो गई है।

 

दुर्घटना में मोहम्मद तनवीर, भारत महतो, पवन सिंह, आशा देवी, रामप्रकाश, रामसेवक सहित 15 यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिली है। सभी घायल तत्काल अस्पताल भेज दिए गए। इसलिए उनके नाम पता की जानकारी नहीं हो सकी है। चालक का नाम भी अभी ज्ञात नहीं हुआ है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि घायलों के नाम पता की जानकारी की जा रही है। बाकी बचे यात्रियों को गन्तव्य पर भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *