रूझानों में पूर्ण बहुमत आने के बाद कांग्रेस के दिल्ली दफ्तर में जश्न शुरू

admin
By admin
1 Min Read

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में रुझानों में कांग्रेस के पूर्ण बहुमत यानि 113 का आंकड़ा पार करने और 118 सीटों पर बढ़त बनाने के बाद दिल्ली में पार्टी दफ्तर में जश्न शुरू हो गया है। कांग्रेस हेडक्र्वाटर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगारे बजा कर जश्न मनाया। पटाखे फोड़ते, मिठाइयां बांटते और कांग्रेस के झंडे लिए पार्टी मुख्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं सहित कई नेताओं को चुनाव परिणाम के रुझानों के बाद जश्न मनाते देखा गया।

कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी का एक वीडियो भी ट्वीट किया, जिसके बैकग्राउंड में सिया का गाना ‘अनस्टॉपेबल’ बज रहा है। वीडियो में गाने के बोल बजाए गए, मैं अजेय हूं। मैं बिना ब्रेक वाली गाड़ी हूं। मैं अजेय हूं। हां, मैं हर एक गेम जीतता हूं। मैं बहुत शक्तिशाली हूं। मुझे खेलने के लिए बैटरी की जरूरत नहीं है। मैं बहुत आश्वस्त हूं। हां, मैं आज अजेय हूं।

भारत के चुनाव आयोग (सुबह 11.24 बजे) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस शनिवार को कर्नाटक में 118 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग के अनुसार, कांग्रेस का वोट शेयर वर्तमान में 43.1 प्रतिशत है, जबकि भाजपा का 36 प्रतिशत है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *