जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज राजस्थान के सपूत विराटनगर के लुहाकना खुर्द के रहने वाल राजीव सिंह शेखावत के शहीद होने पर उन्हें सलाम किया है। मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मैं लुहाकना खुर्द राजस्थान के बहादुर नायक राजीव सिंह शेखावत को सलाम करता हूं, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए नियंत्रण रेखा पर सर्वोच्च बलिदान दिया। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। हम सभी इस सबसे कठिन समय में उनके साथ हैं और प्रार्थना करते हैं कि उन्हें ताकत मिले।
राजीव सिंह शेखावत के शहीद होने पर मुख्यमंत्री गहलोत ने की संवेदना व्यक्त
[object Promise]
[object Promise]