चीन करता है राजीव गांधी फाउंडेशन को फंडिंग, BJP ने कहा- देश को बताइए चीन के साथ कांग्रेस का क्या है रिश्ता ?

[object Promise]

भोपाल/नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि राजीव गांधी फाउंडेशन को 2005-06 के दौरान चीन के दूतावास से मोटी रकम मिली। उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि बताइए, चीन के साथ आपका गुपचुप रिश्ता क्या है। नड्डा ने एमपी में वर्चुअल रैली को संबोधित करने के दौरान कांग्रेस पर जोरदार हमला किया।

उधर, दिल्ली में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस के चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ एक MoU को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अब तक कांग्रेस ने यह नहीं बताया कि यह एमओयू किसलिए था और पार्टी-से-पार्टी का यह रिश्ता क्यों बना? एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘2008 में कांग्रेस ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ एक MoU किया था, जिसमें राहुल गांधी खुद साइन कर रहे थे और पीछे सोनिया जी और चीन के अभी के राष्ट्रपति शी जिनपिंग खड़े थे। कांग्रेस ने ये नहीं बताया कि पार्टी-से-पार्टी का ये रिश्ता क्यों बना?’

एमपी के लोगों को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, ‘कांग्रेस ने अलगाववाद के बीज बोए। पीएम मोदी ने वह कर दिखाया जो किसी ने 6 दशकों में नहीं किया। हमने अनुच्छेद 370 हटाया। जम्मू-कश्मीर में अब वाल्मीकि का बेटा भी डॉक्टर और इंजीनियर बनेगा। भारत के अब 106 कानून जम्मू-कश्मीर में लागू होंगे।’

चीन के साथ रिश्तों पर जवाब दे कांग्रेस: नड्डा
नड्डा ने टीवी रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कांग्रेस पर आरोप कि राजीव गांधी फाउंडेशन को साल 2005-2006 में चाइनीज एंबेसी से मोटी रकम मिली। ये है चाइना और कांग्रेस का गुपचुप रिश्ता। उन्होंने कहा कि यह परिवार विपक्ष नहीं हो सकता है। 3 हजार यूएस डॉलर लेने वाले मुखर नहीं हो सकते हैं। ये अपने स्वार्थ के जाल में स्वंय उलझे हुए हैं। राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन ने जो फंडिंग की है, इस पर देश जवाब चाहता है।

बोले, चीन से फंड लेकर बनाते हैं माहौल
नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये वही लोग हैं, जो चीन से फंड लेकर देश में माहौल बनाते हैं। सभी राजनैतिक दलों के लोगों ने पीएम से कहा कि वह सभी देशहित में एक साथ खड़े हैं लेकिन एक परिवार ने विरोध किया। इनके खाने के दांत कुछ और दिखाने के लिए कुछ और हैं।

मुलाकात कर रहे थे राहुल
वहीं, डोकलाम के वक्त की घटना को नड्डा ने याद दिलाते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी हमला किया। जेपी नड्डा ने कहा कि गलवान घाटी की घटना पर भी कांग्रेस ने राजनीति की है। ये वही कांग्रेस है, जब 2017 के अगस्त में चीन और भारत के बीच गतिरोध चल रहा था, उस समय राहुल गांधी चीन के राजदूत से गुपचुप मुलाकात कर रहे थे।

नड्डा ने पूछा, देश को बताइए क्यों लिए थे पैसे
नड्डा ने कहा कि देश जानना चाहता है कि राजीव गांधी फाउंडेशन को इतना पैसा किस बात के लिए दिया गया था और उन्होंने देश में क्या स्टडी की थी, ये भी देश जानना चाहता है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Topics

चिकित्सा उपकरण आयात नीति: क्या है खतरा, क्या है समाधान?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकृत और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संघ, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

डीएमके का 200 सीटों का लक्ष्य: क्या होगा सच?

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ जोरों पर हैं, और डीएमके अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनावों में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह बयान तमिलनाडु की राजनीति में एक […]

BTS की तरह पाएँ चमकदार त्वचा: आसान टिप्स और ट्रिक्स

पुरुषों के लिए के-पॉप स्टार जैसी चमकदार त्वचा पाने का तरीका क्या है? क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा BTS सदस्यों जितनी मुलायम और चमकदार हो? यह संभव है! कोरियाई त्वचा देखभाल (K-beauty) के सिद्धांतों का पालन करके, आप अपनी त्वचा की गुणवत्ता में नाटकीय रूप से सुधार कर सकते हैं। यह सिर्फ […]

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img