CM मान ने विज्ञापनों में खाली कर दिया खजाना, विपक्ष ने पेश किए सबूत

0
13

डेस्क। हमेशा सफेद साफा बांध दूसरों पर काले कारनामों का टीकरा फोड़ने वाली आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के एक नेता ने पर्दाफाश किया है। बता दें कि कांग्रेस नेता परगट सिंह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर सबूत के साथ हमला बोला है। 

कांग्रेस नेता ने कहा है कि भगवंत मान सरकार ने 60 दिन में 38 करोड़ रुपए विज्ञापन पर खर्च कर दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि AAP पंजाब के करदाताओं के पैसे का इस्तेमाल पंजाब के बाहर के राज्यों में चुनावी फायदे के लिए करने में लगी है। उन्होंने इसको पंजाब के साथ विश्वासघात करार दिया है।

आपको याद होगा कि पिछले दिनों विपक्षी दलों ने भगवंत मान सरकार पर निशाना भी साधा था। और कहा था कि राज्य का खजाना भरने के दावे करके सत्ता में आई AAP इसे खाली करने में लगी है। 

पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कांग्रेस MLA सुखपाल खैहरा और भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने CM भगवंत मान पर शिकंजा कसा था।

सबूत के तौर पर कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने RTI इन्फॉर्मेशन की कॉपी भी ट्वीट की थी। उन्होंने कहा था की AAP ने सिर्फ अप्रैल महीने में पब्लिसिटी पर 24 करोड़ खर्च कर दिए थे। इसमें उन्होंने सवाल करते हुए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को आढ़े हाथ लिया था और कहा था कि क्या इसी तरह से उन्होंने पंजाब का खजाना भरने का वादा किया है।

खैहरा ने यह भी कहा था कि वन MLA, वन पेंशन से सरकार एक साल में सिर्फ 8 करोड़ बचाएगी और यहां एक महीने में इतना खर्च किया जा रहा है। खैहरा ने कहा कि केजरीवाल और भगवंत मान सेल्फ प्रमोशन के लिए लोगों के पैसे का दुरुपयोग करने में लगे हैं।

दूसरी ओर भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पिछले 3 महीने में 9 हजार करोड़ का कर्जा लिया है। पर केवल अप्रैल के महीने में सरकार ने पब्लिसिटी और विज्ञापनों पर 24.40 करोड़ का खर्चा कर दिया।