ठंड बढ़ी दिल्ली सहित उत्तरी भारत में, बर्फ से ढका उत्तरकाशी में यमुनोत्री मंदिर

0
13

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी और बारिश के बाद भी हवा प्रदूषित बनी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश की कई सड़कें अब भी बंद हैं, जो सड़के चालू हैं, उन पर जमी बर्फ की वजह से वाहन चालना मुश्किल हो रहा है। बुरी खबर ये है कि मौसम विभाग ने 22 जनवरी तक एक बार हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है। उत्तराखंड में भी जबरदस्त बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। उत्तरकाशी में यमुनोत्री मंदिर बर्फ से ढक गया है। बागेश्वर और चमोली जिले में भी लोग मौसम की मार झेल रहे हैं।

[object Promise]

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बारिश के आसार हैं। आईएमडी की ओर से कहा गया कि नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को 20 जनवरी से प्रभावित करने की उम्मीद है।

इसकी वजह से 20-21 जनवरी, 2020 के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

[object Promise]