आर्थिक शत्रुओं’ पर ‘रहमदिली’ का बोझ आम हिंदुस्तानी उठा रहे;- वरुण गांधी

0
9

उत्तरप्रदेश|  उत्तरप्रदेश में चुनावी घमासान पीक पर है राजनीतिक दल सत्ता में वापसी के लिए कमर कस चुके हैं और जनता को लुभाने के लिए रोज नए पैतरे के साथ जनता के बीच उतर रहे हैं। वहीं पीलीभीत से भाजपा के लोकसभा सांसद वरुण गांधी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में है। यह आय दिन अपनी ही पार्टी पर करारा तंज कसते हुए नजर आते हैं। अब इन्होंने एक पुनः सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर के माध्यम से सत्ताधारी सरकार को घेरे में लिया है। 

वरुण ने ट्वीट कर कहा है की 67 हजार करोड़ की चोरी कर देश छोड़ चुके धनपशुओं से विगत 7 वर्षों में मात्र एक चौथाई धन वसूली कतई पर्याप्त नही है। देश के ‘आर्थिक शत्रुओं’ पर इस ‘रहमदिली’ का बोझ आम हिंदुस्तानी अपने कंधों पर ढो रहा है, जब बचत खाते की ब्याज दरें आज ऐतिहासिक रूप से निचले स्तर पर हैं। 

 

वरुण के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर एक बार पुनः हंगामा मचा दिया है। लोग वरुण के इस ट्वीट पर जमकर प्रतिक्रिया कर रहे हैं एक यूजर कहता है। @BJP4India सरकार बैंकों से सेटिंग कर के, अन्य काफी सब जगहअपनी सेटिंग कर के, देश के लोगों के साथ गद्दारी और धोखा कर रही है बहुत बड़ी शर्म की बात है शर्म करो, यह सरकार निकम्मी है भाजपा भगाओ देश बचाओ, देश की जनता अब सबक सिखाने लग गई है अबकी बार सबक सिखा कर रहेगी @varungandhi80