राष्ट्रीयआज सीएए पर जेएनयू छात्रों को कांग्रेस नेता चिदंबरम करेंगे संबोधित

आज सीएए पर जेएनयू छात्रों को कांग्रेस नेता चिदंबरम करेंगे संबोधित

[object Promise]

नई दिल्ली। पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के मुद्दों पर संबोधित करेंगे। चिदंबरम ने बुधवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी। चिदंबरम ने ट्वीट किया कि मैं गुरुवार 13 फरवरी शाम पांच बजे जेएनयू के छात्रों को ‘हम एनपीआर-सीएए-एनआरसी का विरोध क्यों कर रहे’ पर संबोधित करूंगा।

जेएनयू छात्र संगठन (जेएनयूएसयू) ने बुधवार को कुछ अपरिहार्य कारणों का हवाला देकर सीएए विरोधी मार्च रद्द कर दिया। जेएनयूएसयू द्वारा जारी संदेश के अनुसार, “जेएनयूएसयू विभिन्न परिसरों में एकजुटता बनाते हुए एनआरसी, सीएए और एनपीआर के मुद्दों को उठाएगा और जल्द ही आवाह्न करेगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories