कानून के राज का सम्मान होना चाहिए : कांग्रेस

admin
By admin
1 Min Read

माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई की जघन्य हत्या के बाद कांग्रेस ने रविवार को कहा कि देश के संविधान में कानून के शासन का सम्मान होना चाहिए। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए, लेकिन यह देश के कानून के तहत होनी चाहिए। किसी भी राजनीतिक उद्देश्य के लिए कानून के शासन और न्यायिक प्रक्रिया को तोड़ना या उल्लंघन करना हमारे लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। जो कोई भी ऐसा करता है, उनको जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और उन पर कानून को सख्ती से लागू करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयास होना चाहिए कि न्यायिक प्रणाली और कानून के शासन का हर समय अक्षरश: पालन हो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग की घोषणा की है जो शनिवार रात पुलिस और मीडिया की मौजूदगी में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या की जांच करेगा। राज्य को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *