[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पत्रकार दंपति के घर में कोरोना का तांडव, 10 दिन में घर से उठीं 2 लाशें, पूरा परिवार COVID-19 पॉजिटिव
राष्ट्रीय

पत्रकार दंपति के घर में कोरोना का तांडव, 10 दिन में घर से उठीं 2 लाशें, पूरा परिवार COVID-19 पॉजिटिव

admin
Last updated: April 17, 2026 2:13 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति लगातार बद से बदतर होती जा रही है। पॉजिटिव केस की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। यह वायरस दिल्ली में एक पत्रकार दंपति पर कहर बनकर टूटा है। घर से दो लाशें उठ चुकी हैं। इतना ही नहीं, दो मासूम बच्चों सहित परिवार के सभी सदस्यों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

पेशे से पत्रकार अजय झा ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से अपना दर्द बयां किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी उनके वीडियो को ट्वीट किया। उन्होंने लिखा है, ‘अजय जैसे मेरी लाखों बहनों और भाइयों के लिए हम आपके दर्द को साझा करते हैं। हम आपकी रक्षा के लिए सब कुछ करेंगे। हम मिलकर इसे दूर करेंगे।’ आपको बता दें कि अजय झा की पत्नी भी एक मीडिया हाउस में काम करती हैं।

For the millions of my sisters and brothers like Ajay, we share your pain. We will do everything to protect you.

We will overcome this together. #SpeakUpDelhi pic.twitter.com/gO6mWD1F5h

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 9, 2020

वीडियो संदेश के जरिए दर्द बयां करते हुए अजय झा ने कहा, ‘मेरी पत्नी और बच्चों समेत घर में सभी लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। बीते दस दिनों में घर में दो लोगों की मौत हो चुकी है। पहले मेरे ससुर की मौत हुई फिर सास भी चल बसीं। काफी देर तक घर में शव रखा रहा, लेकिन कोई ले नहीं गया। आपस में सभी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे।’

आगे उन्होंने कहा, ‘केजरीवाल और बाकी सरकार दावा कर रही है कि सारी सुविधाएं हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि कुछ भी नहीं है। लोग भगवान भरोसे जी रहे हैं। मैं और मेरा परिवार काफी तकलीफ में है। लोग मदद करें और इस संकट से बाहर निकालें। मेरी दो छोटी बेटियां हैं। मेरी पत्नी पूरी तरह से टूट चुकी है। पता नहीं आगे क्या होगा। मदद चाहिए, इलाज चाहिए। मुझे उम्मीद है कि लोग आगे आएंगे और मदद करेंगे।’

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष नियुक्त हुए अशोक सिंह चंदेल
Next Article राजधानी में CM Helpline Office में 9 कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?