Coronavirus : पंजाब में विदेश से लौटे 90 हजार से अधिक लोग, पंजाब सरकार के हाथ-पांव फूले, मांगी केन्द्र सरकार से मदद !

admin
By admin
3 Min Read

[object Promise]

चंडीगढ़। दुनिया भर में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले सामने आने के बीच पंजाब में विदेशों से लौटने वाले 90 हजार भारतीय लोगों की जांच करने की तैयारी की जा रही है। कैप्टन सरकार ने केंद्र को लिखे एक पत्र में इन लोगों के बारे में जानकारी देते हुए 150 करोड़ रुपये के विशेष फंड की मांग की है। माना जा रहा है कि विदेशों से लौटे इन सभी लोगों में से कई कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं और अगर ऐसा होता है कि पंजाब में कोरोना से संक्रमित लोगों के आंकड़े में बड़ा इजाफा हो सकता है।

पंजाब सरकार ने फिलहाल राज्य के सभी 22 जिलों में कर्फ्यू लगा दिया है, लेकिन सरकार के लिए वो 90 हजार लोग चिंता का विषय बने हुए हैं जो कि दुनिया भर में कोरोना के केस सामने आने के बीच ही पंजाब में अपने घर वापस लौटे हैं। पंजाब सरकार के मंत्री बलबीर सिंह संधू ने इन सभी के विषय में केंद्र को जानकारी देते हुए एक पत्र लिखा है।

मंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि भारत में पंजाब के सबसे अधिक लोग विदेशों में रहते हैं। इनमें से करीब 90 हजार लोग बीते एक महीनों में पंजाब के अलग-अलग इलाकों में वापस लौटे हैं। इनमें से कई के कोरोना से संक्रमित होने का शक है और अगर ऐसा होता है तो पंजाब में संक्रमण के आंकड़े तेजी से बढ़ सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को लिखे पत्र में संधू ने केंद्र सरकार से तत्काल 150 करोड़ रुपये के पैकेज की मांग की है, जिससे कि पंजाब में स्वच्छता, जागरुकता और चिकित्सकीय इंतजामों की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा सरकार ने भी हर तरह के संभव इंतजाम सुनिश्चित किए हैं।

पंजाब में फिलहाल सभी जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है और लोगों से घर में रहने की अपील की गई है। पंजाब देश का पहला ऐसा राज्य भी बना है, जिसने सबसे पहले अपने राज्य में लॉकडाउन का फैसला लागू किया था। इसके अलावा कैप्टन सरकार ने ऐहतियात के तौर पर सबसे पहले प्रदेश में कर्फ्यू लगाने के आदेश भी दिए थे।

ट्रेन के अंदर टॉयलेट का पानी चाय के डिब्बे में मिलाया जा रहा था , Video viral

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *