[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » CORONAVIRUS : कोई कोताही नहीं! 6 हजार यात्रियों की स्क्रीनिंग भारत की समुद्री सीमाओं पर
राष्ट्रीय

CORONAVIRUS : कोई कोताही नहीं! 6 हजार यात्रियों की स्क्रीनिंग भारत की समुद्री सीमाओं पर

admin
Last updated: April 17, 2026 3:43 pm
admin
Share
SHARE

CORONAVIRUS : कोई कोताही नहीं! 6 हजार यात्रियों की स्क्रीनिंग भारत की समुद्री सीमाओं पर

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर दिल्ली में दो बार केंद्रीय मंत्रियों के समूह की बैठक हो चुकी है। भारत में इस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए अभी तक तीन लाख से अधिक लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इसके साथ ही अब भारत सरकार समुद्र के रास्ते आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान दे रही है।

कोरोना वायरस का संक्रमण चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ था और फिर चीन के 30 अलग-अलग राज्यों में फैल गया। चीन में अभी तक वायरस से करीब 1800 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है व 70000 से अधिक लोग इस संक्रमण से ग्रसित हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भारत में 2296 अलग-अलग विमानों से विदेशों से आने वाले यात्रियों की जांच की जा चुकी है। इस दौरान 321375 विमान यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है।

इसके साथ ही 125 समुद्री जहाजों के 6387 यात्रियों की भी स्क्रीनिंग की गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश में अब तक कोरोना वायरस के तीन मामले सामने आए हैं। उनमें भी दो मरीज पूरी तरह से ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। देश में कोरोना वायरस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर कोरोना वायरस से निपटने के लिए एक मंत्री समूह का गठन किया गया है।

प्रधानमंत्री द्वारा गठित यह मंत्री समूह देश में कोरोना वायरस की रोकथाम संबंधी तैयारियों, प्रबंधन, समीक्षा और मूल्यांकन कर रहा है। इस मंत्री समूह में डॉ. हर्षवर्धन, नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और शिपिंग राज्यमंत्री मनसुख लाल मंडाविया शामिल हैं।

मंत्री समूह को दिल्ली स्थित भारत तिब्बत सीमा बल (आईटीबीपी) व गुरुग्राम के मानेसर में इंडियन आम्र्ड सर्विसेस द्वारा चलाए जा रहे दो शिविरों की जानकारी भी दी गई है। इन दोनों शिविरों में 645 भारतीयों को रखा गया था। इन सभी भारतीयों को चीन के वुहान प्रांत से सुरक्षित नई दिल्ली लाकर ठहराया गया। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा प्रतिदिन इन सभी ठहराए गए लोगों की जांच की गई।

प्रतिदिन की गई इस गहन जांच के बाद इन्हें कोरोना वायरस से पूरी तरह सुरक्षित पाया गया है। स्वास्थ्य जांच में सुरक्षित पाए जाने के बाद इन लोगों को अपने-अपने घर जाने की अनुमति दे दी गई है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, थर्मल स्क्रीनिंग द्वारा जांच की यह प्रक्रिया अब देश के 21 विभिन्न एयरपोट्र्स पर की जा रही है। इस समय विभिन्न देशों से आए 15991 यात्रियों को सर्विलांस पर रखा गया है।

अभी तक कुल 1671 लोगों की जांच के नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से तीन व्यक्तियों के अलावा सभी कोरोना वायरस से पूरी तरह सुरक्षित पाए गए हैं। उन्होंने कहा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुणे स्थित लैब को कोरोना वायरस की जांच के लिए नोडल सेंटर नियुक्त किया है। फिलहाल देश में 12 विभिन्न स्थानों पर कोरोना वायरस के नमूनों की जांच की जा रही है, जिनमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू व हैदराबाद शामिल हैं।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article ASSAM: सरकार देगी प्रोत्साहन राशि बंगाली हिन्दूओं को असमिया परिवार से शादी करने पर
Next Article मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा,कोई कमी नहीं होगी अब फिलहाल बसों की

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?