Coronavirus : विदेश से आये लोग भारत में फैला रहे ‘कोरोना वायरस’ !

admin
By admin
5 Min Read

[object Promise]

नोएडा। दिल्ली का केस नंबर-10 तो इन दिनों खूब चर्चा में है, जिसने दिल्ली के 39 में से 8 लोगों को संक्रमित किया है। इस तरह केस नंबर-10 के तहत कुल संख्या 9 हो चुकी है। कुछ वैसा ही मामला अब नोएडा में भी दिख रहा है। नोएडा के कुल 14 संक्रमित लोगों में से 5 मामलों का सोर्स एक ही हो सकता है। यह वह ब्रिटिश नागरिक हो सकता है, जो 15 मार्च से 19 मार्च तक भारत में था।

इस केस के तहत दिल्ली के दिलशाद गार्डन की एक महिला सऊदी अरब से वापस लौटी थी। उसने अपने परिवार को संक्रमित किया और साथ ही मोहल्ला क्लीनिक के एक डॉक्टर को भी संक्रमित कर दिया। डॉक्टर से ये संक्रमण उसके परिवार में भी फैल चुका है। बताया जा रहा है कि महिला से मिलने के बाद डॉक्टर ने 5 दिनों में सैकड़ों मरीज देखे थे। एहतियातन अब करीब 800 लोगों को सेल्फ क्वारेंटाइन में रखा गया है। इस तरह एक महिला ने 8 लोगों को संक्रमित किया और ये आकंड़ा बढ़ता ही जा रहा है।

कोरोना वायरस (कोविड-19) संकट में अखबार अपने पाठकों के लिए प्रतिबद्ध हैं। अखबारों के जरिए कोरोना वायरस (कोविड-19) नहीं फैलता। WHO गाइडलाइंस के मुताबिक, अखबार जैसी चीजें लेना सुरक्षित है। मॉर्डन प्रिंटिंग तकनीक पूरी तरह ऑटोमेटेड है। व्यावसायिक सामान के दूषित होने की संभावना कम है। इसमें हाथों का इस्तेमाल नहीं होता। अखबार बांटने वाली हॉकर सप्लाई चेन पूरी तरह सैनिटाइज्ड होती है।

यूके के शख्स से 5 लोग संक्रमित
नोएडा में ब्रिटिश नागरिक की वजह से पहला मामला सेक्टर 137 में आया, जहां की 47 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। ना तो उनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री है, ना ही वह किसी ऐसे शख्स से संपर्क में आईं, जिसने विदेश यात्रा की हो। जब मामले की छानबीन हुई तो पता चला कि यूके के एक नागरिक से महिला के पति ने मुलाकात की थी। इसके बाद वह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। गुरुवार को उनकी 24 साल की बेटी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई।

इसी बीच उसी कंपनी का एक दूसरे कर्मचारी में भी कोरोना के लक्षण दिखे। सेक्टर 150 में रहने वाला वह शख्स और उसकी पत्नी दोनों ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन पांचों में से किसी की भी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। एक स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार यूके का वह शख्स जब यहां था तो उसमें कुछ लक्षण दिख रहे थे।

खांसी, जुकाम या बुखार जो सर्दियों के मौसम में सामान्य लगता था अब लोगों के हाथ-पांव फुला रहा है। वजह है कोरोना वायरस। इस जानलेवा वायरस के लक्षण इन्हीं सामान्य रोगों जैसे होते हैं, इसलिए लोग कुछ समझ नहीं पाते। ऐसे में सब खौफ में जी रहे हैं कि कहीं उन्हें या उनके बगल में तेजी से छींक रहा शख्स कोरोना की चपेट में तो नहीं है। अगर आप भी इसी डर से दो चार हो रहे हैं तो आज जान लीजिए कि कोरोना और सामान्य खांसी-जुकाम में क्या फर्क है!

लंदन ने कहा- ‘शख्स सही सलामत’, नहीं किया टेस्ट
चीफ मेडिकल ऑफिसर अनुराग भार्गव ने कहा- कंपनी के स्टाफ ने बताया कि यूके को उस शख्स को बुखार और कफ था, जब वह भारत में था। हमने उसकी टेस्टिंग के लिए लंदन एक ईमेल भी भेजा है, लेकिन हमें बताया गया कि वह स्वस्थ है और उसका टेस्ट नहीं किया गया है।

750 लोगों की जांच
इसके फैलने की चेन को रोकने के लिए उस होटल को सील कर दिया गया है, जहां वह यूके का नागरिक रुका था। साथ ही वह दोनों सोसाएटी भी सील हैं, जहां के लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। होटल मैनेजर ने कहा है कि उसके स्टाफ में से किसी में भी ऐसे लक्षण नहीं देखे गए हैं। इसी बीच प्रशासन इस कोशिश में लगा है कि वह उन सारे लोगों से बात कर सके, जो इन संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे। संदिग्ध मामलों की जांच हो रही है और सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। अब तक करीब 750 लोगों की जांच हो चुकी है। इन 5 लोगों से जिन 19 लोगों ने मुलाकात की थी, कंपनी के 150 कर्मचारी और उनके परिवारों को कहा गया है कि वह ध्यान रखें और कोई भी लक्षण दिखते ही तुरंत स्वास्थ्य अधिकारियों को बताएं।

कोरोना वायरस : भारत के 26 राज्यों में कोरोना के अबतक 649 मामले, 14 की मौत

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *