[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » COVID-19 Updates: भारत में एक दिन में 773 नए संक्रमित मामले और 32 लोगों की हुई मौत 
राष्ट्रीय

COVID-19 Updates: भारत में एक दिन में 773 नए संक्रमित मामले और 32 लोगों की हुई मौत 

admin
Last updated: April 17, 2026 2:41 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

 

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि भारत में अब तक कोरोना से पीड़ित लोगों को इलाज के बाद 402 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। देश में संक्रमित लोगों की संख्या 5194 है। पिछले एक दिन में 773 कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कोरोना से पूरे देश में अब तक कुल 149 मौतें हुई हैं और 24 घंटे के अंदर 32 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, केरल के वायनाड में तीन में से दो कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्य में 336 मामले सामने आए हैं। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई है।

भारत में कोरोना वायरस से 149 लोगों की मौत
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID19) मामलों की कुल संख्या बढ़कर 5274 हो गई है। जिनमें पॉजिटिव सक्रिय मामलों की संख्या 4714 है। कोरोना के 411 मामले ठीक करके अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं, अब तक कोरोना वायरस से 149 लोगों की मौत हो गई है।

 

तमिलनाडु में कोरोना के 48 नए मामले आए सामने
तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव बीला राजेश ने बताया कि आज राज्य में कोरोना वायरस के 48 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना के कुल 738 पॉजिटिव मामले हो गए हैं।

कर्नाटक में 24 घंटे के अंदर कोरोना के छह नए मामले
भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया कि कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (COVID 19) के छह नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कर्नाटक में अब तक कोरोना के कुल 181 पॉजिटिव मामले हो गए हैं और 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 26 लोगों को कोरोना के इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 14 नए मामले आए सामने
जम्मू और कश्मीर सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्य में आज कोरोना वायरस (COVID 19) के 14 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक कोरोना के कुल 130 सक्रिय मामले हो गए हैं।

जम्मू-कश्मीर के सिविल सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य
जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा राज्य में में कोरोना वायरस (COVID19) के प्रसार को रोकने के लिए एक निवारक उपाय के रूप में सिविल सचिवालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और आगंतुकों के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

कोरोना के चलते पुणे में मंगलवार रात से अब तक 6 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। पुणे में मंगलवार रात से अब तक 6 कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत हो गई है। पुणे में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 14 हो गई है।

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को एक से छह हजार रूपये देने की घोषणा
गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि देशभर के 31 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बिल्डिंग एवं कंसट्रक्शन से जुड़े लोगों को कल्याण कोष के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए 1000 से 6000 रूपये के नकद लाभ की घोषणा की गई है। अब तक 2 करोड़ पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को 3000 करोड़ दिए जा चुके हैं।

 

एक लाख बीस हजार से ज्यादा लोगों का हुआ कोरोना परीक्षण
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) से जुड़े डॉ आर गंगाखेडकर ने बताया कि अब तक पूरे देश में हमने 1,21,271 कोरोना परीक्षण किए हैं।

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइन की न होगी कमी: स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि यह सुनिश्चित किया जाता है कि भविष्य में न केवल आज भी जब भी जरूरत हो हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइन (HCQ) की कभी कमी न होगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि भारत में अब तक कोरोना से पीड़ित लोगों को इलाज के बाद 402 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। देश में संक्रमित लोगों की संख्या 5194 है। पिछले एक दिन में 773 कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कोरोना से पूरे देश में अब तक कुल 149 मौतें हुई हैं और 24 घंटे के अंदर 32 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना के चलते मुंबई में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि सभी व्यक्ति जो किसी भी कारण से सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे हों, उन्हें 3 प्लाई मास्क या कपड़े का मास्क अनिवार्य रूप से पहनना चाहिए। बता दें कि महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा संक्रमित मामले पाए गए हैं। यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या हजार के ऊपर हो गई है।

उत्तर प्रदेश के 15 जिले सील होंगे
कोरोना वायरस के बढ़ते मामले के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के 15 जिले रात 12 बजे से 13 अप्रैल तक सील होने वाले हैं। इसमें नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ, आगरा शामली, सहारनपुर समेत अन्य जिले सील होंगे।वहां केवल होम डिलीवरी और मेडिकल टीम की अनुमति होगी। यह कम्युनिटी ट्रांसमिशन को रोकने के लिए किया जा रहा है, क्योंकि यहां मरीजों की संख्या अधिक है। चीफ सेक्रेटरी आरके तिवारी ने इसकी जानकारी दी है।उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार आगरा, लखनऊ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, कानपुर , वाराणसी, शामली, मेरठ, बरेली, बुलंदशहर, बस्ती, सहारनपुर, महाराजगंज और सीतापुर में 6 या इससे ज्यादा मामले सामने आए हैं। इन जिलों में हॉटस्पॉट्स (कोरोना वायरस के ज्यादा मामले वाले जगह) सील होंगे

 

वायनाड में तीन में से दो कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज ठीक हुए
केरल के वायनाड में तीन में से दो कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। विदेश से लौटने के बाद इनकी टेस्ट पॉजिटिव आई थी।

कोरोना वायरस को हराने के लिए घर पर रहने के अलावा कोई और दूसरा विकल्प नहीं- उद्धव
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, मैं समझ सकता हूं कि लोग घर पर रहकर विभिन्न प्रकार के मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। लोग बोर हो रहे हैं। लेकिन कोरोना वायरस को हराने के लिए घर पर रहने के अलावा कोई और दूसरा विकल्प नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट में कोरोना पर सुनवाई
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार जस्टिस अशोक भूषण और एस रवींद्र भट की पीठ को केंद्र की ओर से बताया गया कि पहले प्रतिदिन 15,000 टेस्ट 118 प्राइवेट लैब द्वारा किए जाते थे। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बाद में क्षमता बढ़ाने के लिए 47 प्राइवेट लैब को कोरोना के जांच के लिए अनुमति दी गई।

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को सुझाव बीमारी की जांच मुफ्त होनी चाहिए
सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना वायरस (COVID-19) पर सुनवाई के दौरान आज केंद्र सरकार से कहा कि प्राइवेट लैब में भी बीमारी की जांच मुफ्त होनी चाहिए। कोर्ट ने आगे कहा कि वह इस संबंध में एक उचित आदेश पारित करेगा। कोर्ट नेे कहा कि डॉक्टर कोरोना के योद्धा हैं। उनकी भी सुरक्षा की जानी चाहिए। सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से मौजूद सॉलिसिटर जनरल (SG),तुषार मेहता ने बताया कि सरकार इस मोर्चे पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रही है।

हरियाणा में 141 मामलों की पुष्टि
हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक कोरोना वायरस (COVID-19) के 141 मामलों की पुष्टि हो गई है। इसमें 10 विदेशी और अन्य राज्यों के 51 लोग शामिल हैं। 17 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और दो लोगों की मौत हो गई है।

 

भोपाल में आठ नए मामलों की पुष्टि, मरीजों की संख्या 91 हुई
मध्य प्रदेश के भोपाल में कोरोना वायरस (COVID-19) आज 8 नए मामले सामने आए हैं। यहां मरीजों की संख्या 91 हो गई है। एक मरीज की यहां मौत हो गई है और दो लोग ठीक हो गए हैं। भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने इसकी जानकारी दी है।

पुणे में तीन और मरीजों की मौत
पुणे में कोरोना वायरस (COVID-19) से तीन और मरीजों की मौत हो गई है। ये लोग पहले से ही किसी बीमारी से ग्रस्त थे। इससे पहले आज सुबह जिले दो और लोगों की मौत हुई थी। यानी आज यहां 5 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही यहां मौत का कुल आंकड़ा 13 हो चुका है।

मध्य प्रदेश में एक ही परिवार के आठ सदस्य संक्रमित
मध्य प्रदेश के खरगोन में एक परिवार के आठ सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वे पिछले महीने दिल्ली में तब्लीगी जमात कार्यक्रम में भाग लेने वाले एक संक्रमित सदस्य के संपर्क में आए थे। जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए व्यक्ति और उसकी मां की मृत्यु हो गई है।

 पीएम मोदी ने की अन्य पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर आज वीडियो कांफ्रेंस के जरिए उन पार्टी नेताओं से बात की जिनके पास लोकसभा और राज्यसभा को संयुक्त रूप से मिलाकर 5 सांसद हैं।

महाराष्ट्र में आज 60 नए मामलों की पुष्टि, अब तक 1078 मामले सामने आए
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अब तक कुल 1078 मामलों की पुष्टि हो गई है। राज्य में आज 60 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) क्षेत्र में 44, पुणे नगर निगम क्षेत्र (PMC) में 9, नागपुर में 4, और अहमदनगर, अकोला और बुलढाणा में प्रत्येक में एक-एक नए मामले पाए गए हैं।

दिल्ली में अब तक 576 मामलों की पुष्टि
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय सत्येंद्र जैन के अनुसार कोरोना वायरस (COVID-19) के अब तक 576 मामले सामने आए हैं। इनमें से 35 लोग आईसीयू में हैं और 8 लोग वेंटिलेटर पर हैं।

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 329 मामलों की पुष्टि
आंध्र प्रदेश नोडल अधिकारी अरजा श्रीकांत के अनुसार आंध्र प्रदेश में कल शाम 6 बजे से आज सुबह 9 बजे तक 15 नए कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कृष्णाऔर नेल्लोर से 6-6 और चित्तूर से 3 मामले दर्ज़ किए गए हैं। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 329 है (इसमें 6 को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 4 की मौत हो चुकी है, भी शामिल है)।

महाराष्ट्र में अब तक 1018 मामलों की पुष्टि
महाराष्ट्र के धारावी में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 9 हो गई है। मुकुंद स्लम और धनवाड़ा चॉल में एक-एक मामले की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्य में अब तक 1018 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 64 लोगों की मौत हो गई है।

पिछले 24 घंटे में 773 मामले सामने आए
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 773 मामले सामने आए हैं और 35 लोगों की मौत हुई है। भारत में मरीजों की संख्या 5 हजार से ज्यादा हो गई है।

भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)से 149 लोगों की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)से 149 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक 5,194 मामले सामने आए हैं। इनमें से 4,643 लोगों का इलाज जारी है। 401 मरीज ठीक हो गए हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 348 हुई
राजस्थान में कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 348 हो गई है। बांसवाड़ा, जयपुर और बीकानेर में 5 मामले सामने आए हैं। ये सभी लोग कोरोना से संक्रमित लोगों के संपर्क में थे।

 

घरों से बाहर न निकलें – उपराज्यपाल अनिल बैजल
शब-ए-बारात पर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अपील की है लोगों से अनुरोध है कि वे अपने घरों से बाहर न निकलें और इसके बजाय अपने परिवार की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करें। सभी को ऐसे किसी भी व्यवहार से बचना चाहिए जो कोरोना वायरस से लड़ने के सुरक्षा दिशानिर्देशों के साथ समझौता करता हो।

 

तब्लीगी जमात से जुड़े 8 विदेशियों के खिलाफ केस
तब्लीगी जमात से जुड़े 8 विदेशियों को महाराष्ट्र के नागपुर में विदेशी अधिनियम और पर्यटक वीजा नियमों का उल्लंघन करने के लिए केस दर्ज किया गया है। वे शहर की एक मस्जिद में ठहरे हुए थे और उन्हें क्वारंटाइन किया गया है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का ASI कोरोना से संक्रमित
दिल्ली पुलिस के अनुसार दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। पिछले हफ्ते बुखार आने पर उनका टेस्ट किया गया था और 7 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट आई। उन्हें एम्स में शिफ्ट कर दिया गया है। उनके परिवार को होम क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा गया है।

बिहार में अब तक 38 मामलों की पुष्टि
बिहार में कोरोना वायरस (COVID-19)के अब तक 38 मामले सामने आ गए हैं। मंगलवार को सिवान और बेगूसराय में दो-दो मामलों की पुष्टि हुई। उनके यात्रा इतिहास का पता लगाया जा रहा है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव ने इसकी जानकारी दी है।

अमेरिका में एक दिन में रिकॉर्ड 1900 से ज्यादा मौत
अमेरिका ने मंगलवार को कोरोना वायरस (COVID-19) से रिकॉर्ड 1,939 लोगों की मौत की जानकारी दी। इसके साथ यहां मरने वालों की संख्या 12,844 हो गई है और लगभग 380,000 मामले सामने आ गए हैं। इटली में अब तक 17,127 मौतें हुई हैं और स्पेन में 14,045 लोगों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक कोरोना वायरस (COVID-19) से 124 लोगों की मौत हो गई है। देश में कुल मामलों की संख्या 4,789 हो गई है। इनमें 4,312 मरीजों का इलाज चल रहा है और 352 लोग ठीक हो गए हैं।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Coronavirus : करीम मोरानी की दोनों बेटियों निकलीं कोरोना पाॅजिटिव, पढ़ें पूरी खबर 
Next Article पूनम के इस अश्लील वीडियो ने इंटरनेट पर मचा रखा कोहराम, भीगे बदन को देख पसीने से हो रहे तर बतर

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?