राजस्थान: राजस्थान में स्कूल टीचर की पिटाई से एक दलित छात्र की मौत हो गई। मौत से राजस्थान के जालोर जिले के सायला थाने सुराणा गांव में तनाव पूर्ण माहौल बना हुआ है। कल शाम को काफी समझाने के बाद परिवार ने सहमति बनाई और छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया। अभी गांव में हालात थोड़े स्थिर है। आज इंटरनेट सेवा बहाल की गई है लेकिन सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा गया है गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात की गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्र के दाह संस्कार से पूर्व परिवार वाले मुआवजे की बात कर रहे थे। लेकिन इसी बीच कुछ बाहरी लोगों ने परिवार के लोगो से छात्र के शव को छीनने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने अपने प्रयास से उन्हें रोक लिया। अधिकारियों ने कहा बच्चे का अंतिम संस्कार जिलाधिकारी जियांन और पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल की मौजूदगी में करवाया गया।
एसपी ने बताया की मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मुआवजे के तौर पर परिवार वालो को 5 लाख रुपये का चेक दिया जा चुका है। लेकिन परिवार अभी और मुआवजे का हकदार हैं। एससी एसटी नियम के अनुसार परिवार को अभी 8 लाख रुपये का मुआवजा मिलना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक यह राशि अगले हफ्ते तक परिवार के लोगो को उपलब्ध करवा दी जाएगी।
पुलिस ने दावा किया की बाहरी लोगों ने परिवार को उकसाने की कोशिश की। उन्होंने परिवार को 50 लाख मुआवजा राशि और सरकारी नौकरी की मांग के लिए उकसाया और बच्चे का शव छीनने की कोशिश की लेकिन उनके मंसूबे कामयाब नही हुए। यह लोग इलाके में हंगामा करवाना चाह रहे थे। लेकिन पुलिस ने मामले को संभाल लिया और शव का अंतिम संस्कार करवाया।
जानकारी के लिये बता दें इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमे बच्चे के पिता और शिक्षक मध्य बातचीत हो रही है। बच्चे का पिता पिटाई को लेकर शिकायत कर रहे हैं तो शिक्षक उसे इलाज व मुआवजा देने की बात कर रहा है। वही एक वीडियो ऐसा भी सामने आया है जिसमे बच्चे के पिता भीम आर्मी जैसे संगठनों से यह अपील कर रहे हैं कि वह उनका समर्थन करें।
जाने क्या था मामला:-
जानकारी के लिए बता दें बच्चा राजस्थान के जालोर जिले के सायला थाने सुराणा गांव के एक निजी स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर में तीसरी क्लास में पढ़ता था। उसने मटके का पेय जल छू लिया था। जिसके बाद 20 जुलाई को उसकी कथित तौर पर पिटाई की गई थी। पिटाई के बाद छात्र को अस्पताल में एडमिट करवाया गया जहां उसकी शनिवार रात को मौत हो गई। जिस अध्यापक ने बच्चे की पिटाई की उसका नाम चैल सिंह है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उस पर हत्या और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं।
