राष्ट्रीयलोकसभा में कांग्रेस के नेता को लेकर आज होगा फैसला , क्या...

लोकसभा में कांग्रेस के नेता को लेकर आज होगा फैसला , क्या मिलेगी राहुल को कमान?

कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को एक बैठक बुलाई है। कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की इस बैठक में अधीर रंजन चौधरी की जगह लोकसभा में कमान किसी और के हाथों में दी जा सकती है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र में पार्टी एक नए नेतृत्व के साथ उतर सकती है। बैठक में सबकी नजरें राहुल गांधी पर टिकी होंगी। सब इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं कि क्या राहुल अपनी हिचक छोड़कर नेतृत्व की जिम्मेदारी को उठाएंगे।

बुधवार शाम को यह बैठक होने वाली है. ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस अगले सप्ताह शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र में अधीर रंजन चौधरी की जगह एक नए नेता को लेकर आएगी। बता दें कि पंजाब के सांसद मनीष तिवारी और रवनीत बिट्टू, साथ ही शशि थरूर, गौरव गोगोई और उत्तम रेड्डी भी इस पद के लिए दावेदार माने जा रहे हैं। अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि बदलाव की बात इस उम्मीद से शुरू हुई कि राहुल आखिरकार लोकसभा का पद संभाल सकते हैं।

सूत्रो ने कहा है कि नेतृत्व संभालने का फैसला राहुल गांधी को ही करना है कि वह यह पद संभालना चाहते हैं या नहीं. 2019 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने इस्तीफा दे दिया था और पार्टी में सामान्य स्थिति लाने के लिए उनका पद संभालना जरूरी समझा जा रहा है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories