भाजपा राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं देश बनाने के लिए करती:- रक्षा मंत्री

admin
By admin
2 Min Read

राजनीति:- महाराष्ट्र दौरे पर गए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा कर्तकर्ताओ को सम्भोधित कारते हुए कहा आप लोगो को यह हमेशा याद रखना चाहिए कि आप किस दल का हिस्सा है क्योंकि भाजपा सिर्फ देश की नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। वही जिस विचारधारा से हमने शुरुआत की है उससे यह स्पष्ट है कि हमने राजनीति सरकार बनाने के लिए देश बनाने के लिए शुरू की है। 

राजनाथ ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कांग्रेस ने देश पर लम्बे समय तक शासन किया कई अन्य दलों ने भी देश की बागडोर संभाली लेकिन फिर भी देश संकटों से जूझता रहा और विकास के पथ पर आगे नहीं बढ़ पाया। हम यह नहीं कहते की हमने सब समझ लिया है लेकिन हां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काम अब धरातल पर दिखाई दे रहा है और जनता उससे सन्तुष्ट है। 
उन्होंने आगे कहा आज पूरी दुनिया मे भारतीय लोगों की इज्ज़त है। हर कोई भारत मे का सम्मान करता है। भारतीय को अब सुना जाता है वही हमारे देश को अब बडे आयातक के रूप में जाना जाता है जो भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है। वही अगर हम रक्षा क्षेत्र की बात करें तो वह निर्यात करने वाले 25 देशो की सूची में शामिल हैं। जो हम सभी के लिए गर्व की बात है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *