नई दिल्ली। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर शनिवार सुबह शुरू हुए मतदान के दौरान मॉडल टाउन विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी पर हमला हो गया। घायल AAP प्रत्याशी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आप नेता संजय सिंह ने इसके लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया है। संजय सिंह ने ट्वीट किया कि मॉडल टाउन के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी पर भाजपा के गुंडों ने हमला कर दिया है पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है चुनाव आयोग इसका संज्ञान ले और गुंडों के खिलाफ कार्रवाई करे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली : आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक पर हमला, अस्पताल में भर्ती
[object Promise]
[object Promise]