DELHI ASSEMBLY ELECTION LIVE : 61 सीट जीती AAP ने (1 पर आगे), BJP को 8 सीट…

admin
By admin
1 Min Read

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली के चुनावी रण में आम आदमी पार्टी (आप) एक बार फिर सबसे बड़ी सिकंदर बनकर सामने आई है। आप ने लगातार दूसरे चुनाव में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए मुख्य विपक्षी दल भाजपा और कांग्रेस को धूल चटा दी। अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे।

LIVE अपडेट…

– आप ने 61 सीटें जीत ली और 1 पर आगे है। भाजपा ने 8 सीट जीती ली है।

– मतगणना से पहले दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि मैं नर्वस नहीं हूं। आज का दिन बीजेपी के लिए अच्छा होगा। बीजेपी के दफ्तर में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बीजेपी आज दिल्ली सरकार में आ रही है।

दिल्ली के चुनाव परिणामों पर पूरे देश के लोगों की निगाहें टिकी हुई है ।वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद जारी सभी एक्जिट पोल ने केजरीवाल सरकार की सत्ता में वापसी की भविष्यवाणी कर दी, मगर भाजपा नेता हैं कि मानते ही नहीं।
उनका दावा है कि मंगलवार को जब ईवीएम खुलेगी तो सारे एक्जिट पोल फेल हो जाएंगे और भाजपा सबको चौंकाते हुए बहुमत से भी ज्यादा सीटें हासिल करेगी।

[object Promise]

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *