[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » DELHI ASSEMBLY ELECTIONS :बिहार के तीनों क्षेत्रीय दल फेल ‘AAP’ की आंधी में, सभी सीटों पर हुई हार
राष्ट्रीय

DELHI ASSEMBLY ELECTIONS :बिहार के तीनों क्षेत्रीय दल फेल ‘AAP’ की आंधी में, सभी सीटों पर हुई हार

admin
Last updated: April 17, 2026 3:46 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित बिहार की सभी राजनीतिक पार्टियों की भी दिल्ली विधानसभा चुनावों में करारी हार हुई। मंगलवार को चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। चुनाव के मद्देनजर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और जनता दल-युनाइटेड (जदयू) ने तीनों सीटों पर भाजपा के साथ गठबंधन किया था, जिसमें उनकी हार हुई। दिल्ली में 25 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जिन्हें प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग प्रभावित करते हैं। इन सभी क्षेत्रों में पूर्वाचल के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए टिकट वितरण किए थे। कांग्रेस ने भी अपने सहयोगियों के साथ इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर दिल्ली के दंगल में प्रत्याशी उतारे थे।

भाजपा ने अपने सहयोगी दल जदयू को दो और लोजपा को एक सीट दी थी। वहीं कांग्रेस ने अपनी सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को चार सीटों पर उम्मीदवार उतारने दिए थे। हालांकि, इस बार दिल्ली के दंगल में उतरे बिहार के तीनों राजनीतिक दलों को हार का सामना करना पड़ा।

संगम विहार से जदयू ने शिवचरण लाल गुप्ता को टिकट दिया था। वह 32 हजार वोट के साथ दूसरे पायदान पर रहे, इस सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार दिनेश मोहनिया को जीत मिली।

दूसरी ओर, बुराड़ी विधानसभा सीट से जदयू ने शैलेंद्र कुमार को टिकट दिया था, जिन्हें कुल 40 हजार 244 मत मिले। यहां भी आप के संजीव झा को 1 लाख 10 हजार मतों से जीत मिली।

सीमापुरी विधानसभा सीट से लोजपा ने संत लाल को उम्मीदवार बनाया था। वह इस सीट पर 32 हजार वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे। इस सीट पर आप के राजेंद्र पाल गौतम को 88 हजार वोट मिले।

वहीं, कांग्रेस की सहयोगी राजद की हालत सबसे अधिक खराब रही। किराड़ी विधानसभा सीट से पार्टी ने मोहम्मद रियाजुद्दीन खान को टिकट दिया था, उन्हें सिर्फ 255 वोट मिले हैं। यहां भाजपा के अनिल झा को 80 हजार मत मिले। इस सीट पर भी आप ने जीत हासिल की। आम आदमी पार्टी के रितुराज गोविंद को 86 हजार मत मिले।

उत्तम नगर विधानसभा सीट पर राजद उम्मीदवार शक्ति कुमार बिश्नोई को सिर्फ 340 वोट मिले। आप के नरेश बालियान 91 हजार 315 वोट के साथ पहले और भाजपा के कृष्ण गहलोत 73 हजार 633 मत के दूसरे स्थान पर रहे, जबकि पालम विधानसभा चुनाव में राजद के निरमल कुमार सिंह को महज 486 मत मिले। इस सीट पर नोटा को राजद उम्मीदवार से ज्यादा 737 मत मिले।

आप की भावना गौर इस सीट से विजय रहीं। भावना को 82 हजार 596 मत मिले, जबकि भाजपा के विजय पंडित को 53 हजार 848 मिले। बुराड़ी विधानसभा सीट से राजद के प्रमोद कुमार त्यागी को सिर्फ 2 हजार 45 वोट मिले।

[object Promise]

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article DELHI ASSEMBLY ELECTION : जीत की बधाई दी PM मोदी-राहुल ने, केजरीवाल ने किया यह ट्वीट
Next Article DELHI ASSEMBLY ELECTION RESULT LIVE : AAP ने 28 और BJP ने 2 सीट जीती दिल्ली चुनाव में

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?