[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Delhi Rain : रिकॉर्डतोड़ बारिश से दिल्ली पानी-पानी, सड़कें तालाब, पुल झरने बने, यकीन नहीं होता तो वीडियोज देख लीजिए !
राष्ट्रीय

Delhi Rain : रिकॉर्डतोड़ बारिश से दिल्ली पानी-पानी, सड़कें तालाब, पुल झरने बने, यकीन नहीं होता तो वीडियोज देख लीजिए !

admin
Last updated: April 17, 2026 12:37 pm
admin
Share
SHARE

झमाझम बरसात ने दिल्ली-एनसीआर के इलाकों का बुरा हाल कर दिया, शायद ही कोई गली कूंचा बच गया हो जहां बरसात का पानी न जमा हुआ हो। दिल्ली में 24 घंटे में यह पांचवीं सबसे ज्यादा बारिश है। दिल्ली में पिछले 27 घंटों में करीब 19-20 सेंटीमीटर बारिश हुई। आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी में बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक, बीते 24 घंटों में 112.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो 19 वर्षों में सितंबर में एक दिन में सर्वाधिक बारिश है।

heavy rainfall in Delhi

लोधी रोड, रिज, पालम तथा आयानगर वेधशालाओं ने सुबह साढ़े आठ बजे तक, बीते 24 घंटों में क्रमश: 120.2 मिमी, 81.6 मिमी, 71.1 मिमी और 68.2 मिमी बारिश दर्ज की।उन्होंने बताया कि साढ़े आठ बजे से पालम, लोधी रोड, रिज और आयानगर में क्रमश: 78.2 मिमी, 75.4 मिमी, 50 मिमी और 44.8 मिमी बारिश दर्ज की।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर’ के उपाध्यक्ष महेश पालावत ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण मॉनसून की प्रवृत्ति बदल रही है। उन्होंने कहा, ‘पिछले चार से पांच साल में बारिश के दिनों की संख्या कम हो गई है और खराब मौसम की घटनाओं में वृद्धि हुई है। हम बारिश के छोटे और तीव्र दौर की रिकॉर्डिंग करते रहे हैं, कई बार सिर्फ 24 घंटों में करीब 100 मिमी बारिश होती है। पहले इतनी बारिश 10 से 15 दिनों में होती थी।’

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘बारिश में कमी आएगी। सात सितंबर से बारिश का एक और दौर शुरू होने की संभावना है।’’ सितंबर के लिए अपने पूर्वानुमान में आईएमडी ने कहा, ‘उत्तरपश्चिम के कई इलाकों में सामान्य से लेकर सामान्य से कम बारिश की संभावना है।

दिल्ली यातायात पुलिस ने भारी जलभराव के कारण मदर टेरेसा क्रीसेंट मार्ग, मायापुरी चौक, घिटोरनी मेट्रो स्टेशन से एमजी रोड और अधचिनी से किशनगढ़ की तरफ यातायात जाम रहने को लेकर परामर्श जारी किया है।

मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि तेज बारिश से भूजल स्तर बढ़ने में मदद नहीं मिलती और इससे निचले इलाकों में जलभराव हो जाता है। पालावत ने कहा कि अगर चार से पांच दिनों तक धीमी-धीमी बारिश होती है तो पानी रिसकर जमीन तक पहुंचता है।

भारी बारिश होने पर, पानी तेजी से बह जाता है। उन्होंने कहा, ‘बारिश से प्रदूषण दूर हो जाता है लेकिन बारिश के दिनों की संख्या कम होने से औसत वार्षिक वायु गुणवत्ता पर भी असर पड़ रहा है।’

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article काबुल से आखिरी अमेरिकी सी-17 मालवाहक विमान का प्रस्थान
Next Article किसान हित मे अब तक लिया गया निर्णय इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा – लक्ष्मीकांता हेमंत साहू

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?