दिल्ली को जल्द मिलेगा जलभराव की समस्या से निजाद

admin
By admin
1 Min Read

डेस्क। सोमवार को दिल्ली सरकार द्वारा प्रदेश में जलभराव की समस्या को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता खुद सूबे के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की। सीएम ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि दिल्ली को जलभराव से मुक्ति दिलाने हेतु विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाएगी। इसके लिए दिल्ली सरकार जल्द ही विशेष सलाहकार नियुक्ति भी करेगी। 

इस विशेष बैठक में मुख्यमंत्री यह भी बोले कि सभी निकायों से बात कर दिल्ली को जलभराव से मुक्त कराने का यह काम दिल्ली सरकार जल्द से जल्द करेगी। इस दिशा में अधिकारियों को काम करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। 

आपको बता दें कि राजधानी में छोटी-बड़ी सब मिलकर करीब 2,846 नालियां हैं। इनकी लंबाई करीब 3,692 किमी की है। साथ ही इसके अलावा कुछ बहुत छोटे जल निकासी बेसिन अरुणा नगर और चंद्रवाल भी हैं; जो सीधे यमुना नदी में गिरते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *