राष्ट्रीयजिलाधिकारी ने आज 28 दिन बाद कोविड वैक्सीन की लगवाई दूसरी डोज

जिलाधिकारी ने आज 28 दिन बाद कोविड वैक्सीन की लगवाई दूसरी डोज

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

जनपद में अब तक 17229 लाभार्थियों को लगाई गई कोविड वैक्सीन।

अमेठी । वर्तमान में जनपद में कोविड संक्रमण से बचाव हेतु वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि जनपद अमेठी में अब तक 17229 लोगों को टीकाकृत किया जा चुका है, जिसमें प्रथम चरण में हेल्थ केयर वर्कर कुल लक्ष्य 7870 के सापेक्ष प्रथम डोज में 7318 व द्वितीय डोज में 5278 लाभार्थियों को टीकाकृत किया गया। द्वितीय चरण में फ्रंटलाइन वर्कर कुल लक्ष्य 5787 के सापेक्ष 4161 लाभार्थियों को टीकाकृत किया गया। इसके साथ ही 60 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों एवं 45 से 59 वर्ष आयु के गंभीर बीमारी से ग्रसित कुल 2646 व्यक्तियों में से 472 को टीकाकृत किया जा चुका है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता है, उन्होंने बताया कि कोविशील्ड के 24250 डोज व कोवैक्सीन के 4600 डोज अभी स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि हेल्थ केयर वर्कर को दूसरी डोज वैक्सीनेशन के पश्चात फ्रंटलाइन वर्करों को दूसरी डोज का वैक्सीनेशन किया जा रहा है, जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने आज प्रातः 10:00 बजे जिला अस्पताल पहुंचकर कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। इससे पूर्व जिलाधिकारी 5 फरवरी 2021 को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories