[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » डीएम ने साधन सहकारी समिति बन्धुआ कलॉ क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया
राष्ट्रीय

डीएम ने साधन सहकारी समिति बन्धुआ कलॉ क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया

admin
Last updated: April 17, 2026 1:37 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय बन्धुआ कलॉ के बच्चों को यूनीफार्म वितरित किया।

सुलतानपुर 03 नवम्बर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज अपने नियमित भ्रमण के क्रम में धान क्रय केन्द्र साधन सहकारी समिति बन्धुआ कलॉ, विकास खण्ड दूबेपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय केन्द्र पर केन्द्र प्रभारी संदीप कुमार उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने केन्द्र पर क्रय सम्बन्धी समस्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अपनी उपस्थिति में कांटे पर तौल कराकर कांटे की गुणवत्ता परखी और वजन मशीन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। धान क्रय केन्द्र पर उपलब्ध 02 इलेक्ट्रॉनिक कांटा नमी मापक यंत्र, पंखा तथा बोरे की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निरीक्षण में पाया कि केन्द्र सम्पर्क रजिस्टर बना हुआ है, जिसमें 29 किसानों से सम्पर्क का विवरण भी दर्ज है। केन्द्र पर रिजेक्शन रजिस्टर भी बना हुआ है और अब तक किसी भी किसान का धान रिजेक्ट नहीं किया गया है। केन्द्र पर निरीक्षण के समय किसान नरसिंह देव पाण्डेय, ग्राम इकौरा के धान की तौल हो रही थी और केन्द्र पर महेन्द्र वर्मा तथा अन्य किसान भी उपस्थित थे। डीएम द्वारा सभी किसानों से धान क्रय सम्बन्धी वार्ता कर जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने केन्द्र प्रभारी से अभी तक कम खरीद के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, तो केन्द्र प्रभारी ने जिलाधिकारी को बताया कि यह किसान पंजीयन के सत्यापन में तहसील से समय लग जाने के कारण धान खरीद कम हो पा रही है। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि लगातार क्षेत्र के किसानों से सम्पर्क कर किसानों की धान की तौल ज्यादा से ज्यादा करायी जाय और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिये। तत्पश्चात जिलाधिकारी श्री गुप्ता द्वारा प्राथमिक विद्यालय बन्धुआ कलॉ विकास खण्ड दूबेपुर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने खण्ड शिक्षा अधिकारी दूबेपुर को कम्पोजिट ग्रान्ट मल्टीपल हैण्डवाश के निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिये। डीएम ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि विद्यालय में दिव्यांग शौंचालय भी शीघ्र बनवाये जायें। उन्होंने मौके पर उपस्थित बच्चों को यूनीफार्म भी वितरित किया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, खण्ड विकास अधिकारी दूबेपुर डॉ0 संतोष कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, थाना प्रभारी बन्धुआ कला, प्रधानाध्यापक अब्दुल मजीद सहित सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article हाईकोर्ट के आदेश पर कुशीनगर में डीएम ने जंगल नौगावा गांव के ग्राम प्रधान की वित्त अधिकार को किया बहाल
Next Article मतदान का उत्साह, सत्तर साल के बेटे की गोद में वोट डालने पहुंची 115 वर्षीय मां

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?