टोक्यो पैरालंपिक : खेलेंगे नोएडा के DM सुहास, कहा – मेरा लक्ष्य पदक जीतना J

admin
By admin
3 Min Read

नोएडा. जापान की राजधानी टोक्यो में 24 अगस्त में पैरालंपिक ओलंपिक खेलों (Tokyo Olympics) की शुरुआत होगी. इन खेलों में यूपी कैडर के आईएएस (IAS) अधिकारी सुहास एलवाई भी हिस्सा लेंगे. सुहास एलवाई फिलहाल नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) के डीएम हैं. सुहास का चयन हाल ही में पैरा ओलंपिक खेलों के लिए हो गया है. वो बैडमिंटन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. शनिवार को सुहास ने ओलंपिक में हुए अपने सलेक्शन के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि ओलंपिक में देश के लिए खेलना ही बहुत बड़ी बात है.

जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि ओलंपिक और पैरा ओलंपिक दुनिया की सबसे बड़ी खेल स्पर्धा है, जहां पर दुनिया के हर कोने से खिलाड़ी आता है और अपने देश के लिए गोल्ड जीतना चाहता है. मेरे लिए ओलंपिक में सिलेक्शन होना ही अपने आप में बहुत बड़ी बात है, मैं अपने देश के लिए जी जान से खेलूंगा और बेहतर प्रदर्शन करूंगा. गौरतलब है जापान की राजधानी टोक्यो में 24 अगस्त से पैरा ओलंपिक शुरू होने वाला है. गौतम बुद्ध नगर ले जिलाधिकारी ओलंपिक में देश के लिए खेलेंगे. सुहास एलवाई दुनिया में तीसरे नंबर के बैडमिंटन खिलाड़ी हैं. साथ ही सुहास एलवाई 2007 बैच के आईएएस अफसर हैं. करीब डेढ़ वर्ष से वो गौतम बुध नगर मे जिलाधिकारी हैं.

जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि उनके पास अब अपनी भावनाओं को प्रकट करने के लिए शब्द नहीं है क्योंकि आप दुनिया के सबसे बड़े खेल में अपने देश के तिरंगे को अपने साथ लेकर जाते हैं और दुनिया के सबसे उम्दा खिलाड़ियों से आप मिलते हैं. और उन से लड़ते हैं इससे ज्यादा बड़ी बात आपके लिए क्या हो सकती है. उन्होंने कहा कि मेरे पास इसके लिए कोई शब्द नहीं है. यह मेरे लिए बहुत ही बड़े गौरव की बात है कि मुझे ओलंपिक के लिए देश के प्रतिनिधि करने का मौका मिला है.

देश के पहले IAS, जो ओलंपिक खेलों में लेंगे हिस्सा
गौरतलब है कि सुहास एलवाई देश के पहले IAS अफसर होंगे, जो पैरालंपिक जैसे विशाल आयोजन में देश का प्रतिनिधिनत्व करेंगे. सुहास ने बीते दो साल में कड़ी मेहनत करके अपने प्रदर्शन को सुधारा है. कोरोना संक्रमण के दौरान अपनी नोएडा पोस्टिंग में उनकी ट्रेनिंग नहीं हो पा रही थी, लेकिन लगातार अपनी फिटनेस को लेकर सजग रहे. उन्होंने कहा कि पैरालंपिक खेलने को लेकर गर्व महसूस कर रहा हूं. अब मेरा लक्ष्य यहां देश को पदक दिलाने का है, जिसके लिए ट्रेनिंग शेड्यूल को निर्धारित कर लिया है और कड़ी मेहनत कर रहा हूं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *