डेस्क। बॉलीवुड को अपनी आवाज़ से कई बार सुशोभित करने वाले KK का निधन (KK Passes Away) हो गया है। उनका निधन कोलकाता (Kolkata) में लाइव कंसर्ट के दौरान हुआ। यह देखकर सभी की आँखे खुली की खुली ही रह गईं। उनकी मौत से पूरा देश शोक में डूब गया है। खबर आते ही पीएम मोदी ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
कॉन्सर्ट में असहज होने के बाद उनको कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें रात 10:30 बजे मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया (KK passes with heart attack) है।
KK कोलकाता के नररुल में ऑडिटोरियम में लाइव परफॉर्मेंस (Live Performance) दे रहे थे इसके बाद सीढ़ियों पर उन्हें हार्ट अटैक (Heart Attack KK) आ गया और फिर उनको अस्पताल ले जाया गया।
बता दें कि बीते दिनों पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद संगीत जगत के लोगों के लिए यह बड़ा झटका है। KK का असल नाम कृष्ण कुमार कुन्नथ था। और वह ‘हम दिल दिल दे चुके सनम’ फिल्म के गाने ‘ऐसा क्या गुनाह किया’ से लाइमलाइट में आए थे।
केके के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जताया दुख (PM Modi On KK death)
पीएम मोदी ने कहा, ‘केके के नाम से प्रसिद्ध गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ के असामयिक निधन से मैं दुखी हूं। उनके गीतों ने भावनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला को दर्शाया गया है।उनके गाने सभी आयु वर्ग के लोगों के साथ जुड़े हुए हैं। हम उन्हें उनके गानों के जरिए हमेशा याद करेंगे।’ पीएम मोदी ने केके के परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।
जानकारी के लिए बता दें कि केके दो दिरन के कंसर्ट के लिए कोलकाता आए हुए थे। सोमवार को भी उनका कंसर्ट हुआ था, इस दौरान उन्होंने विवेकानंद कॉलेज में भी कार्यक्रम किया था। पर मंगलवार को दूसरे कंसर्ट के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और अचानक वह अपने फैंस को अकेला छोड़कर हमेशा के लिए चले गए(Fans On KK death)।
