राष्ट्रीय

ईज ऑफ लिविंग केवल जीवन की सुगमता का आधार नहीं, बल्कि प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने का भी आधार बना

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इन्सेफेलाइटिस से गोरखपुर और बस्ती जनपद के साथ-साथ 38 जनपदों में बड़े पैमाने पर मौतें हो रही थीं। प्रदेश सरकार ने इसके लिए बेहतर कार्यक्रम प्रारम्भ किया, जिससे 95 प्रतिशत मौतों को रोकने में सफलता प्राप्त की। उन्होंने कहा कि इस बीमारी को रोकने में स्वच्छ भारत मिशन

[object Promise]

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इन्सेफेलाइटिस से गोरखपुर और बस्ती जनपद के साथ-साथ 38 जनपदों में बड़े पैमाने पर मौतें हो रही थीं। प्रदेश सरकार ने इसके लिए बेहतर कार्यक्रम प्रारम्भ किया, जिससे 95 प्रतिशत मौतों को रोकने में सफलता प्राप्त की। उन्होंने कहा कि इस बीमारी को रोकने में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत हर घर शौचालय उपलब्ध कराये गये। इन्हें इज्जत घर का नाम दिया गया, जो महिलाओं की गरिमा की रक्षा के साथ-साथ एक गरीब के स्वास्थ्य को भी आरोग्यता प्रदान करने का आधार बना। प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर पर बीसी सखी की नियुक्ति की प्रक्रिया अन्तिम चरण में है। अब गांव के व्यक्ति को पैसा निकालने व जमा करने के लिए गांव से दूर बैंक में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 का बजट ईज ऑफ लिविंग का आधार है।

What's your reaction?