Elvish Yadav Rave Party: नशे का सौदागर एल्विश यादव, जानें सबसे जहरीले सांपो की लिस्ट

admin
By admin
3 Min Read

Elvish Yadav Rave Party: यू ट्यूबर एल्विश यादव एक बार पुनः सुर्खियों में है। अबकी उनकी चर्चाओं का कारण उनका कोई नया गाना, एक्टिंग या बिग बॉस में उनकी जीत नहीं बल्कि आपराधिक गतिविधि है। क्योंकि एल्विश यादव पर आरोप लगा है कि वह रेव पार्टी ऑर्गेनाइजर, नशे का सौदागर हैं।

वह पार्टियों में सांप का नशा सप्लाई करते हैं। एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा पुलिस ने तहरीर दर्ज की है। हालांकि एल्विश यादव ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियादी बताया गया है। एल्विश यादव को छोड़कर इस मामले में नोएडा पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है।  

एल्विश यादव को लेकर बीजेपी सांसद मेनका गांधी के बयाना ने हलचल तेज कर दी है। क्योंकि उन्होंने आरोपियों के लिए सजा की मांग की है। नोएडा पुलिस ने छापेमारी में 9 सांप और 20 मिली लीटर जहर बरामद किया है। एल्विश यादव दोषी हैं या नहीं अभी यह सिद्ध नहीं हुआ है।

हालांकि सोशल मीडिया पर एल्विश यादव के समर्थक और आलोचकों के मध्य जंग छिड़ गई है। समर्थकों का कहना है कि एल्विश यादव लोकप्रिय हो रहे हैं उनकी लोकप्रियता किसी से देखी नहीं जा रही है। लोग उनको बदनाम करने के लिए यह सब साजिश रच रहे हैं। वही अब सवाल यह भी उठता है कि आखिर वह कौन से सांप हैं जो सबसे अधिक जहरीले हैं। तो आइये जानते हैं सबसे जहरीले सांपो के विषय में –

जानिए दुनिया के सबसे जहरीले सांप के नाम:

किंग कोबरा:

किंग कोबरा दुनिया का सबसे जहरीला सांप है। यह सांप दक्षिण अफ्रीका और दक्षिण एशिया में पाया जाता है। अगर किसी व्यक्ति को किंग कोबरा सांप काटता है तो उसके बचने की संभावना कम होती है। लेकिन कई लोग जो सांप का नशा करते हैं वह किंग कोबरा का लाइट नशा करते हैं। 

करैत:

करैत भारत में पाया जाने वाला दूसरा सबसे विषैला सांप हैं। यह मुख्य रूप से भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका में पाया जाता है। 

रसेल वाइपर:

रसेल वाइपर जहरीले सांप की लिस्ट में आता है। अगर रसेल वाइपर किसी को काटता है तो उसके बचने की संभावना तो होती है लेकिन एक समय अवधि के भीतर। यह सांप भारत, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, पाकिस्तान में पाया जाता है। 

सॉ स्केल्ड वाइपर :

सॉ स्केल्ड वाइपर यह सांप भी जहरीले सांप की लिस्ट में पाया जाता है। इक्वेटर के पास दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण पश्चिम एशिया में इन सांपो की बहुलता है। 

इसके अलावा पिट वाइपर, बैंडेड करैत भी जहरीले सांपो की लिस्ट में आते हैं। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *