डेस्क। पंजाब के तत्कालीन सीएम मान ने मुफ्त बिजली का गणित समझते हुए बताया कि अगर कोई घर दो महीने में 600 यूनिट से ज्यादा बिजली का इस्तेमाल करता है, तो उन्हें पूरे बिल का भुगतान करना पड़ेगा।
साथ ही अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और गरीबी रेखा से नीचे परिवार और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी 600 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी, लेकिन अगर ये दो महीनों में 600 यूनिट से ज्यादा बिजली उपयोग करते हैं।
मान सरकार ने सभी के लिए 600 यूनिट से ऊपर जाने पर अतिरिक्त बिल चुकाने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उद्योगों और कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ नहीं बढ़ाया जाएगा और कृषि क्षेत्र के लिए भी मुफ्त बिजली दी जाएगी।
CM मान बोले,’यह फैसला 80 फीसदी परिवारों के लिए फायदेमंद होगा।’
