उत्तरप्रदेश| अभी हाल ही में उत्तरप्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में जहां भाजपा ने बहुमत के साथ सरकार बनाई है। वही कांग्रेस ने अपने राजनीतिक करियर में इस बार करारी हार दर्ज की है। हार के बाद कांग्रेस लगातार अपनी पार्टी को मजबूत करने की कोशिश में लगी हुई है। वही आज इस संदर्भ में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेसिय संसद दल की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की पार्टी के सभी लोगो को एकजुट होकर आपसी मतभेद को भुलाकर पार्टी को सुद्रण और मजबूत बनाने का प्रयास करना चाहिए।
सभी एकजुट होकर मतभेद भुलाकर पार्टी को मजबूत बनाए;- सोनिया गांधी
उन्होंने कहा, भाजपा विभाजनकारी नीति के साथ देश मे राज कर रही है। देश के खातिर कांग्रेस को पुनः खड़ा करना आवश्यक है। आज के दौर में जमीन पर काम करना आवश्यक है। वही महंगाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा आज वह समय है जब महंगाई के चलते पूरा देश ताहिमाम कर रहा है। जिसके चलते हमे उन विषयों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और अपनी पार्टी को मजबूत करना चाहिए।