प्यार में फसा फैजी देश से कर बैठ गद्दारी ,जाने मामला

admin
By admin
2 Min Read

राजस्थान: राजस्थान से एक जवान को हिरासत में लिया गया है। जवान पर आरोप था कि वह मेंपाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को भारतीय सेना की सूचना भेजता था। सूत्रों का कहना है कि जवान पाकिस्तान की दो लड़कियों के साथ हनीटेप मे फसा हुआ था। जवान के इस कृत्य की सूचना सीआईडी इंटेलीजेंस द्वारा मिली। सूचना मिलते ही जवान को हिरासत में ले लिया गया।

जवान की गिरफ्तारी के बाद इंटेलीजेंस के डीजी उमेश मिश्रा ने कहा बीते एक महीने से जवान पर नजर रखी जा रही है। जांच पड़ताल में यह खुलासा हुआ है कि वह दो पाकिस्तान महिलाओं से सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से जुड़ा है। यह युवतियां पाकिस्तान की खुफिया एजेंट है सेना का जवान इनके हनीटेप में फस चुका है। जवान जब उन्हें कोई सेना की सूचना देता था तो पाकिस्तान की ओर से उसके खाते में पैसे भेजे जाते थे।
अभी जयपुर की इंटेलीजेंस टीम जवान से पूंछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फौजी शांतिमोय राणा पश्चिम बंगाल के बांकुडा जिले के कंचनपुर गांव का रहने वाला है। इन्होंने साल 2018 में सेना की नौकरी ज्वाइन की थी। बीते साल यह पाकिस्तान की दो लड़कियों के संपर्क में आया। यह इन लड़कियों के साथ रोज बात करता था ओर उनसे वीडियो कॉल भी करता था। 
जब इन दोनों लड़कियों से फौजी की अच्छी दोस्ती हो गई तो उन्होंने उससे सेना की जानकारी मांगना शुरू किया। जब इन लड़कियों की दोस्ती जवान के साथ हुई थी तन इन्होने अपने आप को यूपी का निवासी बताया था। यह लड़कियां जवान को रिझाने के लिये अपने कई फोटो उसे भेजती थी। बताया जा रहा है यह लड़कियां जवानों को फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से अपने जाल मे फ़साती थी। अभी इस मामले की जांच चल रही है जल्द इस मामले के अन्य पहलुओं का खुलासा होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *