बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के भतीजे पर परिवार ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, वीडियो वायरल

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

ये है पूरा मामला
प्रयागराज जॉर्जटाउन इलाके के फतेहपुर बिछुआ के रहने वाले मनोज यादव के परिवार ने बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के भतीजे पप्पू मिश्रा से पैसे उधार लिए थे। जिसके एवज में पीड़ित परिवार ब्याज भी देते थे। परिवार के मुताबिक पूरा पैसा ब्याज सहित मूलधन चुका दिया लेकिन फिर भी भतीजा उन्हें परेशान करता है और धमकियां देता है। और पैसों की डिमांड भी कर रहा है। इसके अलावा अपने घर पर परिवार से मजदूरी भी करवाता है। परिवार ने यह भी आरोप लगाया की दबाव बनाकर मकान भी अपने नाम करवाना चाहता है।इसलिए गाली गलौज भी करता है। आए दिन फोन पर धमकियां भी देता है जिसका ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
प्रयागराज जार्जटाउन थाने में 15 मार्च को पीड़ित परिवार ने सतीश मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा के खिलाफ जान से मारने और धमकाने की तहरीर दी थी । लेकिन पीड़ित परिवार का यह कहना है पुलिस ने उसके बाहुबल के चलते कोई कार्यवाही नहीं की। वहीं पुलिस का इस पूरे मामले में कहना है।मामले की जांच चल रही है जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *