[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त हबीबुल्लाह ने कहा, आज नहीं होगी मुलाकात शाहीन बाग पर वार्ताकारों की
राष्ट्रीय

पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त हबीबुल्लाह ने कहा, आज नहीं होगी मुलाकात शाहीन बाग पर वार्ताकारों की

admin
Last updated: April 17, 2026 3:43 pm
admin
Share
SHARE

पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त हबीबुल्लाह ने कहा, आज नहीं होगी मुलाकात शाहीन बाग पर वार्ताकारों की

नई दिल्ली। शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर चल रहे प्रदर्शन को समाप्त करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त वार्ताकारों में से एक पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्लाह ने मंगलवार को कहा कि वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन से आज मेरी मुलाकात नहीं होगी।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अपनी सुनवाई में वातार्कारों के एक पैनल का गठन किया, जिसमें वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े, वकील साधना रामचंद्रन और पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्लाह को शामिल किया गया है। ये वार्ताकार सभी प्रदर्शनकारियों से बातचीत करेंगे और जिस मार्ग पर ये प्रदर्शनकारी बैठे हैं उसको खुलवाने का भी प्रयास करेंगे।

पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त ने आईएएनएस से कहा, मुझे वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन से आज मुलाकात की कोई जानकारी नहीं है। वैसे भी साधना रामचंद्रनजी की तबीयत ठीक नहीं है। इन लोगों से मुलाकात तब होगी, जब मुझे कोई निर्देश आएगा, अभी तक मुझे कोई निर्देश नहीं मिला है।

आखिर मुझे भी पता लगे कि मुझे वार्ताकार नियुक्त किया गया है या मुझे उनकी मदद करने के लिए नियुक्त किया गया है। जब तक मुझे जानकारी नही होगी मैं किस मुद्दे पर बात करूंगा। वजाहत हबीबुल्लाह भारत के पहले मुख्य सूचना आयुक्त रह चुके हैं। इसके अलावा हबीबुल्ला राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं। वे पंचायती राज मंत्रालय में भारत सरकार के सचिव भी थे। पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्ला उन 106 पूर्व नौकरशाहों में शामिल हैं, जिन्होंने संशोधित नागरिकता कानून की संवैधानिक वैधता पर गंभीर आपत्तियों का उल्लेख करते हुए खुला पत्र लिखा था।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article अस्पताल से अमर सिंह ने जारी किया वीडियो, बच्चन परिवार से माफी मांगी
Next Article कोई प्रायश्चित करने वाला नहीं आजकल चल रहे आंदोलन में – मोहन भागवत

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?