पूर्व मंत्री और पोंजी स्कैम के आरोपी आर रोशन बेग अस्पताल में भर्ती कराए गए , सीने में दर्द से थे परेशान

admin
By admin
3 Min Read

[object Promise]

बेंगलुरु, पीटीआइ। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता आर रोशन बेग (R Roshan Baig) को सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। वो इन दिनों पोंजी स्कैम (Ponzi Scam) के चलते सीबीआइ (CBI) की कस्टडी में हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बेग को जल्दबाजी में जयदेव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, अस्पताल की तरफ से बताया गया है कि बैग की एंजियोग्राफी की गई। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पूर्व मंत्री को वापस सीबीआइ की कस्टडी में भेज दिया जाएगा।

[object Promise]
बेग को जल्दबाजी में जयदेव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं अस्पताल की तरफ से बताया गया है कि बैग की एंजियोग्राफी की गई। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पूर्व मंत्री को वापस सीबीआइ की कस्टडी में भेज दिया जाएगा।

गौरतलब है कि बेग को 22 नवंबर को पोंजी योजना के संबंध में एक दिन की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। इस घोटाल में एक लाख से अधिक लोगों को 4,000 करोड़ रुपये का चूना लगाने की बात सामने आई थी। यह घोटाला जून 2019 में सामने आया जब पोंजी योजना के संचालक मोहम्मद मंसूर खान देश छोड़कर भाग गया था। उसने कुछ सरकारी अधिकारियों और बेग पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि बेग ने उनसे 400 करोड़ रुपये लिए थे, हालांकि बाद में यह आरोप खारिज कर दिया गया था। राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद, सरकार ने मामले को सीबीआई को सौंप दिया। इस मामले में अब तक 25 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *