संकट के समय मद्दत के लिए बड़े भाई भारत का आभार : श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर Sanath Jayasuriya

0
12

डेस्क। श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) ने गुरुवार को राष्ट्र में चल रहे आर्थिक संकट पर निराशा व्यक्त की और कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग इस स्थिति से गुजर रहे हैं साथ ही भारत पर भी बड़ा बयान दिया। 

एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थान की रिपोर्ट में बताया गया कि, पूर्व क्रिकेटर ने भारत को “बड़ा भाई” भी कहा और संकट के बीच सहायता भेजने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। 

संकट से निपटने के लिए राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को लेकर चल रहे प्रदर्शनों का समर्थन करते हुए, जयसूर्या ने कहा, “ईंधन की कमी और गैस की कमी है; कभी-कभी 10-12 घंटे बिजली नहीं होती है। यह वास्तव में इस देश के लोगों के लिए कठिन रहा है।  इसलिए लोगों ने बाहर आकर विरोध करना शुरू कर दिया है।”

 उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर स्थिति को ठीक से संबोधित नहीं किया गया तो “एक बड़ी आपदा आएगी”।  जयसूर्या ने कहा, “हम इन चीजों को होते हुए नहीं देखना चाहते हैं। डीजल, गैस और मिल्क पाउडर के लिए 3-4 किलोमीटर लंबी कतारें हैं।