[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » चीन से आगरा शिफ्ट हुई जर्मन जूता कंपनी, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर लिखी ये बात… !
राष्ट्रीय

चीन से आगरा शिफ्ट हुई जर्मन जूता कंपनी, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर लिखी ये बात… !

admin
Last updated: April 17, 2026 1:37 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को ‘उद्यम प्रदेश’ बनाने के लिए लगातार काम कर रहे  है। उनकी नीतियों की बड़े उद्योगपति खुले दिल से सराहना कर रहे हैं। बीते दिनों जर्मनी की फुटवियर कंपनी वॉन वेलेक्स ने चीन से अपना कारोबार समेट उत्तर प्रदेश के आगरा में नई यूनिट शुरू की तो ‘महिंद्रा समूह’ के मुखिया प्रख्यात उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने इसे बूंद-बूंद एकत्र होकर ‘अच्छी बाढ़’ के रूप में तब्दील होने का संकेत बताया

‘चीन से आगरा शिफ्ट हुई जर्मन जूता कंपनी’ के समाचार को शेयर करते हुए महिंद्रा ने ट्विटर पर लिखा कि ‘The first few drops, which turn into a trickle, then a strong flow and finally a flood. Let’s make sure we do nothing to prevent this ‘good’ flood of investment. It’s a huge opportunity.  I hope @investindia can catalyse this…
बकौल महिन्द्रा, जर्मन कंपनी का चीन से आगरा आना, ताजे पानी की छोटी-छोटी बूंदों जैसा है। धीरे-धीरे ये बूंदे पतली धार का रूप लेगी और फिर एक तेज धार वाले विकास के रूप से होते हुए बाढ़ में परिवर्तित होंगी। निवेश और विकास की इस ‘अच्छी बाढ़’ को ऐसे ही आने देना चाहिए। इन्वेस्ट इंडिया इस काम में उत्प्रेरक हो सकता है।

बता दें कि, कोरोना वायरस महामारी के बीच जर्मनी की फुटवियर कंपनी वॉन वेलेक्स ने उत्तर प्रदेश के आगरा में अपनी जूता बनाने की दो यूनिट शुरू की हैं। अभी तक कुल 2000 लोगों को इन यूनिट में रोजगार मिला है। वॉन वेलेक्स कंपनी अभी यूपी की तीन परियोजनाओं में लगभग 300 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।

कंपनी का दावा है कि इससे 10 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। जबकि यूनिट्स सालाना 50 लाख जोड़े जूते का उत्पादन करेंगी। इन यूनिट की स्थापना एक्सपोर्ट प्रमोशन इंडस्ट्रियल पार्क आगरा में भारत के इआट्रिक इंडस्ट्रीज ग्रुप के साथ साझेदारी में की गई है।

इन दोनों यूनिट में कुल 2,000 रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं तथा 50 लाख जोड़ी जूतों की सलाना उत्पादन क्षमता है। कोविड-19 के बाद के कालखंड में यूपी के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसमें मात्र पांच माह के अल्प समय में निवेश-प्रस्ताव क्रियान्वित होकर उत्पादन भी प्रारम्भ हो गया है।

वॉन वेलेक्स द्वारा 10,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में जेवर (यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) में दिसंबर 2020 तक एक नई उत्पादन इकाई स्थापित किए जाने की संभावना है, जबकि कोसी-कोटवान, मथुरा में 7.5 एकड़ में एक और विनिर्माण यूनिट प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निवेश फ्रेंडली नीतियों के चलते राज्य और संघ शासित प्रदेशों की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (ईओडीबी) रैंकिंग में इस बार उत्तर प्रदेश ने लंबी छलांग लगाई है। वह रैंकिंग में 10 पायदान उछलकर दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। ऐसा करने में उसने महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और राजस्थान जैसे कई प्रमुख राज्यों को पीछे छोड़ा है। इस रैंकिंग में यूपी अब केवल आंध्र प्रदेश से पीछे है। औद्योगिक जगत की जरूरत के अनुसार जरूरी बदलावों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिबद्धता जगजाहिर है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article जिलाधिकारी द्वारा सहायक श्रमायुक्त कार्यालय का किया गया औचक निरीक्षण
Next Article महोबा : किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने एक को पकड़ा

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?