गुलाम नबी आजाद की डोर मोदी के हाथ मे

admin
By admin
1 Min Read

राजनीति: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कल पार्टी से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस से अपना रिश्ता खत्म कर दिया। नबी के इस्तीफे से कांग्रेस नेताओं में गुस्सा है और वह अब नबी पर तरह तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। वही अब इस बीच नबी को लेकर पवनखेड़ा ने कहा है कि, पार्टी कार्यकर्ता इस्तीफे के पीछे के सच को जानते हैं।

क्योंकि इस समय पार्टी को छोड़ने का सीधा मतलब यही है कि उनका कंट्रोल नरेंद्र मोदी के हाथ मे है। गुलाम नबी आजाद के मोदी प्रेम को हमने देखा है। इससे पूरी पार्टी परिचित हैं। वही आज उनके इस पांच पन्ने के इस्तीफे ने यह साबित कर दिया है कि उनका प्रेम सत्य था। 
उन्होंने आगे कहा, उनकी राज्यसभा सदस्यता पूरी हो गई थी। इसके बाद वह बिलख उठे और उन्होंने संघर्ष के समय कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने का काम किया है लेकिन कांग्रेस अब उन्हें कभी नही माफ करेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *