गोवा डिप्टी सीएम CAA को लेकर बोले, दलितों के लिए आंबेडकर दलितस्तान चाहते थे

admin
By admin
1 Min Read

[object Promise]

पणजी। गोवा के उपमुख्यमंत्री मनोहर अजगांवकर ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि बी.आर. आंबेडकर ने दलितों के लिए दलितस्तान के विचार का समर्थन किया था, लेकिन भारत एकजुट बना हुआ है। अजगांवकर विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन एक सत्ताधारी विधायक द्वारा पेश किए गए एक प्रस्ताव के दौरान बोल रहे थे। यह प्रस्ताव नागरिकता संशोधन कानून को पारित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद देने के लिए पेश किया था।

अजगांवकर ने कहा, “आपको पता है जब पाकिस्तान बना तो सभी मुस्लिम वहां चले गए। वह एक मुस्लिम राष्ट्र बना। हिंदुस्तान कोई मुस्लिम या हिंदू राष्ट्र नहीं है। जब आप हिंदू कहते हैं तो इसमें सभी समुदाय यानी ईसाई, हिंदू, मुस्लिम, दलित शामिल होते हैं।”

अजगांवकर ने कहा, “बाबासाहेब आंबेडकर ने कहा था कि दलितों के लिए एक दलितस्तान होगा। लेकिन हम सभी एकसाथ हैं।”

[object Promise]

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *