बेंगलुरु, एएनआइ। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। आज वह राजधानी बेंगलुरु पहुंच गए हैं। एयर पोर्ट पर गवर्नर वजुभाई वाला और राज्य के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने स्वागत किया। उपराष्ट्रपति का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान वह कई कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यही नहीं वह होसकोटे में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स परिसर का दौरा करेंगे, जिसमें दो इकाइयों का उद्घाटन किया जाएगा, जो बड़ी बहुराष्ट्रीय खगोल विज्ञान परियोजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।