असम में दो जिलों में गणतंत्र दिवस पर ग्रेनेड से हमला, पुलिस जुटी जांच में

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

दिसपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को असम के दो जिलों (डिब्रूगढ़ और चराइदेव) में ग्रेनेड के जरिए 4 बड़े धमाके किए गए हैं। ये धमाके रविवार सुबह उस समय हुए, जब गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे।

राज्य में ग्रेनेड के जरिए 3 धमाके डिब्रूगढ़ जिले में तो एक धमाका चराइदेव में किया गया।अभी तक इन धमाकों में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं हैं।
यह धमाका डिब्रूगढ़ के ग्राहम बाजार के नेशनल हाईवे 37 के पास एक दुकान में हुआ। जबकि दूसरा धमाका असम के चराइदेव जिले के सोनारी क्षेत्र में हुआ है। इसके अलावा डिब्रूगढ़ में एक गुरुद्वारा के पास भी धमाका हुआ है।

असम के डीजीपी भास्कर ज्योति महंत के अनुसार, पुलिस की एक टीम मौके पर रवाना कर दी गई है। धमाकों में कौन लोग शामिल थे इसकी जांच की जा रही है।

इससे पूर्व 6 दिन पहले सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी से पहले चराइदेव जिले में बम धमाका हो चुका था।

सोमवार देर रात करीब 11.50 बजे ऊपरी असम जिले के सोनारी के सपेकाटी इलाके के पास धूदर अली में धमाका हुआ। इस धमाके में भी किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *