समलैंगिक विवाह को वैध बताने के परिपेक्ष्य में आज होगी सुनवाई

admin
By admin
1 Min Read

देश- समलैंगिक विवाह आज भी समाज की नजर में खटकता है। भारत मे लोग इसे ओछी नजर से देखते हैं। वहीं आज यानी 6 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में समलैंगिक विवाह के परिपेक्ष्य में सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में केंद्र सरकार से जबाव मांग चुकी है।
क्योंकि समलैंगिक विवाह के पक्षधर इस बात की मांग कर रहे हैं कि भारत मे इसे मान्य किया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील मोदी ने सदन में कहा था भारत अभी समलैंगिक विवाह को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। अगर इसे स्वीकृति मिली तो पूर्ण विनाश होगा।
हालाकि सुप्रीम कोर्ट समलैंगिक विवाह को अपराध की कैटेगरी से बाहर कर चुका है। लेकिन अभी भारत मे इसे मान्यता नहीं मिली है। अगर हम वैश्विक स्तर की बात करें तो 32 देशों में समलैंगिक विवाह को मान्यता मिल चुकी है।
वहीं आज समलैंगिक विवाह को मान्यता देने के परिपेक्ष्य में 6 याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *