राष्ट्रीयदिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना, मोमोज न देने पर बालक...

दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना, मोमोज न देने पर बालक पर फेंक खौलता तेल

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली केहैदरपुर इलाके में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक युवक ने मोमोज की दुकान पर बैठे बालक पर खौलता तेल फेंक दिया। बताया जा रहा है कि आरोपित ने मोमोज नहीं देने पर नाराज होकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। हैरानी की बात यह भी है कि वहां पर मौजूद किसी शख्स ने आरोपित को पकड़ने की कोशिश तक नहीं की, जिससे वह फरार होने में कामयाब हो गया। इस बाबत शिकायत मिलने के बाद शालीमार बाग थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। उधर, खौलते तेल का शिकार हुए बालक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार, हरीश कुमार परिवार के साथ हैदरपुर इलाके में रहते हैं और मोमोज की दुकान चलाते हैं। वह रविवार को अपनी दुकान पर मौजूद थे, लेकिन उन्हें किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ा। ऐसे में वह अपने 12 साल के भतीजे शिवम को दुकान पर बैठा कर चले गए। बताया जाता है कि इसी दौरान एक युवक दुकान पर आया और शिवम से मोमोज देने के लिए कहा। शिवम ने कहा कि वह मोमोज नहीं दे सकता है। वह कुछ देर के लिए केवल दुकान की देखभाल के लिए बैठा है, जब चाचा आएंगे तो मोमोज देंगे।

बताया जा रहा है कि बालक की इस बात को सुनकर युवक नाराज हो गया और शिवम से झगड़ा करने लगा। इसी क्रम में उसने गुस्से में आकर दुकान में मौजूद खौलते तेल वाली कढाही बालक की तरफ ढकेल दी। बालक पैर पर तेल गिरने से झुलस गया। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को देकर वहां मौजूद लोगों ने बच्चे को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories