[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल दहलाने वाला VIDEO : पत्नी और बेटी को मारी गोली,…फिर खुद की कनपटी पर गोली मार ली गोली !
राष्ट्रीय

दिल दहलाने वाला VIDEO : पत्नी और बेटी को मारी गोली,…फिर खुद की कनपटी पर गोली मार ली गोली !

admin
Last updated: April 17, 2026 12:27 pm
admin
Share
SHARE

पटना। पटना में बेटी और तलाकशुदा पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद शख्स के सुसाइड करने का VIDEO सामने आया है। वारदात पटना के पॉश इलाके पुलिस कॉलोनी के A ब्लॉक में गुरुवार दोपहर की है। शख्स ने पहले बेटी के सिर पर पिस्टल रखकर गोली मार दी। फिर पत्नी को इसी तरह शूट किया। अंत में खुद की कनपटी पर गोली मार ली। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।

शख्स का नाम राजीव कुमार था और वह बेरोजगार था। उसने पहली पत्नी की मौत के बाद अपनी साली प्रियंका भारती से शादी की थी। बाद में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद प्रियंका ने दूसरी शादी कर ली थी। प्रियंका सचिवालय में नौकरी करती थी। बेटी का नाम सारा उर्फ संस्कृति भारती था। वह पहली पत्नी से थी। प्रियंका अपनी मां शशि प्रभा के साथ रहती थी। संस्कृति भी इन्हीं के साथ रहती थी। राजीव अपनी बेटी को बेगूसराय में अपने साथ रखना चाहता था, लेकिन वह मान नहीं रही थी। हत्या के पीछे यही वजह मानी जा रही है।

दिल दहलाने वाली यह वारदात गर्दनीबाग थाना के तहत पुलिस कॉलोनी के A ब्लॉक की है। गुरुवार की दोपहर 12:20 के करीब यह वारदात IPS नसीम अहमद के घर के बाहर हुई। अचानक से एक के बाद एक 3 गोलियां चलीं। इसके बाद सन्नाटे से भरे इलाके में सनसनी मच गई।

Trigger warning: पटना में पति ने अपनी दूसरी पत्नी और बेटी को गोली मारी, फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या की, पूरी वारदात CCTV में कैद. पटना के अनिसाबाद पुलिस कॉलोनी में एक रिटायर्ड आईजी के मकान में किरायेदार थी महिला. pic.twitter.com/YpsST32xDc

— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) April 28, 2022

इलाके के लोग अपने घरों से बाहर निकले, तो रोड पर खून से लथपथ तीन लाशें पड़ी दिखीं। फिर इलाके के लोगों ने ही गर्दनीबाग थाना की पुलिस को जानकारी दी। इस सूचना के बाद पटना पुलिस के अधिकारियों में हड़कंप मच गया, क्योंकि जिस इलाके में घटना हुई, वहां कई पुलिस अफसरों के घर हैं। इसमें वर्तमान और रिटायर्ड IPS के घर भी शामिल हैं।

घटनास्थल पर थाने की पुलिस के साथ ही पटना के SSP मानवजीत सिंह ढिल्लो जांच करने पहुंचे। जांच के लिए FSL की टीम भी आई। इलाके के लोगों की मानें तो राजीव लोडेड पिस्टल लेकर पहले से घात लगाए था। दरअसल, उसकी बेटी सारा, पत्नी प्रियंका और सास 3 दिन पहले बेगूसराय में एक शादी में शामिल होने गई थीं।

राजीव को इन सभी के आने की जानकारी मिल चुकी थी। इसलिए जिस गली में सारा की नानी किराए के मकान में रह रही थी, उसी के कॉर्नर पर राजीव इन सभी का इंतजार कर रहा था। जैसे ही तीनों आईं, वैसे ही उसने गोली मार दी।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article खेसारीलाल की पत्नी और बेटी के लिए गलत बात बोला पवन का फैन
Next Article राजनीति में खुद उतरेंगे राजीतिज्ञ विशेषज्ञ

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?