जिहाद से मिलेगी जन्नत, भारत को बनाना है इस्लामिक देश, इस्लाम एक मात्र धर्म है

admin
By admin
3 Min Read

देश: देश मे हिन्दू मुस्लिम का विवाद खत्म होने का नाम नही ले रहा है। एक ओर जहां एकता की बाते होती है वहीं दूसरी ओर लोग धर्म के नाम पर एक दूसरे की जान लेने को तैयार है। उन्हें इस बात से बिल्कुल भी फर्क नही पड़ता की इससे समाज पर क्या फर्क पड़ेगा और देश का सर उनकी हरकतों से शर्मशार हो जाएगा। उन्हें सिर्फ अपने धर्म की चिंता है। 

वही अब हम आपको बताने जा रहे हैं उस आतंकी के मंसूबो के बारे में जो नुपुर शर्मा की हत्या का षड्यंत्र रच रहा था। आतंकी हबीबुल जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसकी उम्र अभी बहुत कम है लेकिन इसके इरादे देश मे अशांति फैलाने के है। गिरफ्तारी के बाद इसके चेहरे पर अफसोस की एक लकीर नही दिखाई दे रही है। इसका कहना है कि यह देश मे इस्लाम कायम करना चाहता था।
एटीयस की टीम आतंकी हबीबुल से पूंछताछ कर रही है। एटीयस की टीम को इसके पास से आतंकी कट्टरपंथी की कई चीजें मिली है। यह भारत मे इस्लाम कायम करने के लिए काम कर रहा था। इसका कहना है कि जिहाद से जन्नत मिलती है। आतंकी हबीबुल ने एटीयस की टीम के सामने इस बात को खुद स्वीकार किया है कि वह भारत को एक इस्लामिक देश के रूप में देखना चाहता है।
आतंकी हबीबुल को यह लगता है कि भारत मे मुस्लिम के साथ गलत व्यवहार हो रहा है। उन्हें वह सम्मान देश मे नहीं मिलता जो बाकियों को मिलता है। उसे मुस्लिम के साथ होने वाले अत्याचार के वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान की ओर से मुहैया करवाये गए थे।वीडियो व ऑडियो कॉल पर भी वह इन हैंडलर्स से बातचीत करता था।
एटीयस की टीम इस बात की तह तक जाने की कोशिश कर रही है कि उससे और कौन कौन लोग किन राज्यों से जुड़े हैं। हालाकि इस संदर्भ में अभी जो भी जानकारी प्राप्त हुई है उसे एटीयस की टीम ने गोपनीय रखा है। बताया गया है जो लोग उसके सम्पर्क में थे और उनका देश विरोधी गतिविधियों में हाथ था उनके खिलाफ कार्यवाही होगी। 
आतंकी हबीबुल का कहना है कि एक मात्र धर्म इस्लाम ही है। सभी को इस्लाम का अनुसरण करना होगा। जो इस्लाम को नही मानेगा उसको तालिबान की सजा मिलेगी। मुझे तालिबानी सजा बेहद पसंद है। यह जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था जो भारत मे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इसके पास से कुछ ऐसे सबूत भी बरामद हुए हैं जिससे यह स्पष्ट है कि यह नुपुर शर्मा को मौत के घाट उतारने की तैयारी कर रहा था। एटीयस की टीम ने इसे फतेहपुर से दबोचा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *