उन्नाव। राष्ट्रीय विमर्श का विषय बन चुके जनपद के असोहा थाना क्षेत्र के गांव बबुरहा में हुए दोहरे हत्याकांड (नाबालिक बुआ व भतीजी) का खुलासा 72 घंटे के अंदर करने पर हिंदू जागरण मंच ने मंच के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी विमल द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को सम्मानित किया है।
[object Promise]
उन्नाव।
राष्ट्रीय विमर्श का विषय बन चुके जनपद के असोहा थाना क्षेत्र के गांव बबुरहा में हुए दोहरे हत्याकांड (नाबालिक बुआ व भतीजी) का खुलासा 72 घंटे के अंदर करने पर हिंदू जागरण मंच ने मंच के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी विमल द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को सम्मानित किया है।
[object Promise]
[object Promise]
इस अवसर पर विमल द्विवेदी ने कहा कि आनंद कुलकर्णी पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस द्वारा दोहरे हत्याकांड का खुलासा 72 घंटे में किए जाने के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए हिंदू जागरण मंच द्वारा पुलिस अधीक्षक को पुष्प गुच्छ अंग वस्त्र प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया एवं भविष्य में अपराधों की रोकथाम के लिए ऐसी ही प्रभावी कार्यशैली की आशा करते हुए जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने की आशा व्यक्त की गई है।विमल द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के उज्जवल भविष्य कामना की इस दौरान मंच के जिला अध्यक्ष अजय त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष विकास सिंह सेंगर, जिला मंत्री मनीष पांडे,नगर महामंत्री धर्मेंद्र शुक्ला, युवा प्रभारी मनीष अवस्थी ,नगर उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला,द्वारा पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया है।







