कैसे हो रहीं यमुना मैली

admin
By admin
1 Min Read

देश– दिल्ली यमुना में बढ़ता प्रदूषण समस्या बना हुआ है। अब इस मामले पर राजनीति आरम्भ हो गई है। प्रदूषण के परिपेक्ष्य में यमुना कन्वेंशन सेंटर में पुजारियों ने एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना मौजूद रहे।

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सम्बोधन करते हुए कहा यह कार्यक्रम रामनवमी के कचरे को यमुना में न बहाया जाए इसके संदर्भ में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। आज पुजारी और अलग-अलग पुरोहित आध्यात्मिक और सांस्कृतिक के संरक्षक और मार्गदर्शन में आज अहम भूमिका निभा रहे हैं।
आज धार्मिक आयोजनों में कचरा होता है। लोग उस कचरे को यमुना में फेंक देते हैं। इससे यमुना गंदी होती है। यमुना में बढ़ते प्रदूषण को प्रतिबंधित करने के लिए प्रयास करना आवश्यक है। यमुना की सफाई के संदर्भ में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कार्यक्रम में पुजारियों को आमंत्रित किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *