राष्ट्रीयकुशीनगर में पुलिस की मौजूदगी में कैसे हो गई हत्‍या, एनएचआरसी ने...

कुशीनगर में पुलिस की मौजूदगी में कैसे हो गई हत्‍या, एनएचआरसी ने मॉब लिंचिंग पर यूपी सरकार को भेजा नोटिस

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा

कुशीनगर : जिले में शिक्षक की गोली मारकर हत्‍या के बाद हत्‍यारोपी के भीड़ की हिंसा के शिकार हो जाने के मामले में राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने यूपी सरकार और डीजीपी को नोटिस भेजा है। एनएचआरसी ने पूछा है कि पुलिस बल की मौजूदगी में भीड़ ने कानून हाथ में लेकर ऐसी क्रूरतापूर्ण हरकत कैसे कर दी।

आयोग ने कहा कि ‘पीड़ित पर जब डंडों और पत्थरों से बर्बरतापूर्वक हमला किया गया तब पूरी तरह से तैयार पुलिस टीम वहां मौजूद थी।’ आयोग ने इस मामले का स्‍वत: संज्ञान लेते हुए यह नोटिस जारी किया है। चार हफ्ते के अंदर इसका जवाब देना है।
ये हुई थी घटना
कुशीनगर के तरयासुजान थाने के रामपुर बंगरा गांव में सोमवार को शिक्षक सुधीर कुमार सिंह की हत्‍या गोरखपुर के नंदानगर के रहने वाले आर्यमन नाम के एक लड़के ने कर दी थी। आर्यमन ने शिक्षक को अपने पिता की गन से गोली मारी। इसके बाद उसने भागने की कोशिश की लेकिन भीड़ को देखकर छत पर चढ़ गया। आर्यमन ने ग्रामीणों में दहशत पैदा करने के लिए छत से भी फायरिंग की। आरोप है कि इस घटना की सूचना मिलने के बावजूद पुलिस काफी देर से पहुंची। पुलिस ने आर्यमन को पकड़ लिया था लेकिन गुस्‍साई भीड़ से उसे बचा नहीं पाई। भीड़ ने कस्‍टडी से खींचकर आर्यमन को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories