मैं भारत का मुस्लिम कोई चाइनीज नहीं- पूर्व मुख्यमंत्री

admin
By admin
2 Min Read

देश– देश मे हिन्दू मुस्लिम विवाद आय दिन देंखने को मिल जाता है। राजनेता धर्म के नाम पर अपने स्वार्थ की रोटियां सेंकने से बाज नहीं आते हैं। वही अब जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि देश मे मुस्लिम के साथ कथित दुर्व्यवहार हो रहा है।
उन्होंने कहा, यह हिंदुस्तान सभी का है। मैं एक भारत का मुसलमान हूँ मैं चाइनीज नहीं हूं। हम सब एक है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक हम देश को एक रखना चाहिए।मैं मुसलमान हूँ मैं भारत का मुसलमान हूँ मैं को चाइना का नहीं हूं। हम लोग अलग हो सकते हैं। लेकिन हम एक साथ रहकर इस देश का निर्माण कर सकते हैं। इसे दोस्ती कहते हैं। धर्म हमे नफरत करना नहीं सिखाता है यह सभी का देश है।
जानकारी के लिए बता दें फारूक अब्दुल्ला का ये बयान बीजेपी के दो नेताओं (एक सांसद और एक विधायक) के द्वारा दिए गए बयानों के बाद आया है. दिल्ली में 9 अक्टूबर को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
इस कार्यक्रम में बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने कथित तौर पर एक समुदाय को टोटल बॉयकॉट करने का आह्वान किया था. विपक्षी पार्टियों ने इस बयान को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार की खूब आलोचना की थी.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *