मुझे मोदी से नफरत नहीं पर शक्ल देखकर गुस्सा आता है, कॉमेडियन की इस बात पर लोग बोले इसी से तो घर चल रहा

admin
By admin
3 Min Read

 

डेस्क। कॉमेडियन कुणाल कामरा अक्सर मोदी सरकार पर मजाकिया टिप्पणी को लेकर विवाद में बने रहते हैं। वह अलग अलग मुद्दों को लेकर सरकार पर तीखा तंज भी कसते हैं। अब कामरा ने एक वीडियो शेयर करते हुए जिसमे उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘मैं मोदी जी से नफरत नहीं करता, लेकिन…।’ मोदी पर टिप्पणी का कुणाल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। और लोग इसपर आपत्ति भी जाता रहे हैं।

कुणाल कामरा वीडियो में कहते हैं कि ‘मैं मोदी से नफरत नहीं करता हूं लेकिन जब उनकी शक्ल देखता हूं तो मुझे गुस्सा आ जाता है।’ कुणाल कामरा के इस वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने तंज करते हुए लिखा कि ‘जिसने अपना करियर सिर्फ एक इंसान से नफरत कर बनाया हो तो वह उस सज्जन से नफरत कैसे कर सकता है?’

एक अन्य व्यक्ति ने लिखा उन लोगों से नफरत क्यों करेंगे जिनसे आपकी कमाई हो रही है। आखिर आपने मोदी के बारे में बात करके ही अपना करियर बनाया है उनसे तो नफरत क्यों। आप तो उनके बिना बेरोजगार रहेंगे।’ 

चुलबुल नाम के एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ‘बिना मोदी का नाम लिए  तुम्हारे पास कोई काम नहीं बचता। शुक्र हैं कि मोदी हैं इसलिए तुम उनके नाम पर जी रहे हो और कमा रहे हो।’ 

वहीं ऋषभ नाम के यूजर ने लिखा कि ‘गुस्सा मुझे भी आता है तुम्हारी शक्ल देखकर।’

 बता दें कि कुणाल कामरा अपने बयानों, ट्वीट और स्टैंडअप कॉमेडी को लेकर कई बार विवादों में घिर चुके हैं। कई बार उन पर कार्रवाई की मांग भी की जा चुकी है। मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी पर कुणाल ने ट्वीट कर यह भी लिखा था कि “कथित तौर पर, वर्षों पहले एक फेसबुक पोस्ट डालने से एक मुस्लिम व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा सकता है तो वहीं लाइव टीवी पर नफरत फैलाना जो देश को शर्मसार करता है, उसे वाई प्लस सुरक्षा दी जाती है।”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *