मैं कभी नहीं लागू होने दूंगा सीएए और NRC:- राष्ट्रपति उम्मीदवार

admin
By admin
2 Min Read

President election:- हाल ही में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उद्धव ठाकरे ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की बात कही है। उद्धव ठाकरे द्वारा द्रौपदी को समर्थन दिये जाने के बाद विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा उद्धव ठाकरे ने दवाब में आकर द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिया है। ठाकरे को मजबूर किया गया कि वह द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यशवंत सिन्हा ने कहा, इस समय देश मे चारो ओर असाधरता की स्थिति बनी हुई है। साल 2018 मैं मैने पार्टी छोड़ दी थी। उस समय नागरिकता का कानून मुद्दा बना था जो आप पर थोप गया था। उन्होंने कहा यह लोग चाहते थे कि यह पूरे देश मे सीएए ओर एनआरसी लागू करेगी। लेकिन यह नही हुआ ओर यह इसी कारण आज तक इसे लागू नहीं कर पाए। उन्होंने कहा, उनका यह कानून बेवकूफियों में बना कानून है अगर मैं राष्ट्रपति बना तो मैं इस कानून को कभी लागू नहीं होने दूंगा।
उन्होंने द्रौपदी मुर्मू को इंगित करते हुए कहा, मैं व्यक्तिगत तौर पर उनका बहुत सम्मान करता हूँ। लेकिन वह किस विचारधारा का प्रतिनिधित्व कर रही है यह सब जानते हैं। क्या हमको एक साइलेंट राष्ट्रपति चाहिए। मेरे राष्ट्रपति चुने जाने के बाद एजेंसियों का राजनेताओं के खिलाफ हो रहा गलत उपयोग रुक जाएगा। क्योंकि इन एजेंसियों की मदद लेकर सरकार गिराई जा रही है विधायकों को अपने खेमे में किया जा रहा है। यह वास्तव में गलत है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *